???? बिग ब्रेकिंग: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, चिंताजनक हालत में निजि अस्पताल में जारी है ईलाज, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(विद्यापतिनगर) जिले के विद्यापतिनगर थाना अंतर्गत शेरपुर गांव में 03 जनवरी की अहले सुबह हुई जमीनी विवाद की घटना में एक युवक को गोली मार दी गयी। जिसमें उक्त युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जिसे घायल युवक के परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां घायल के गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर बेगुसराय रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर वार्ड 12 निवासी, दिलीप सिंह के पुत्र अमितेष कुमार उर्फ मिन्टू के रूप में की गयी है। घटना शुक्रवार 03 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे की बतायी जा रही है।

वहीं इस संबंध में जिला पुलिस कप्तान समस्तीपुर अशोक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि, शुक्रवार 03 जनवरी को विद्यापतिनगर थाना अंतर्गत शेरपुर गांव वार्ड 12 निवासी, अमितेष कुमार उर्फ मिन्टू को, स्थानीय दिलीप गराय, दीपक गराय एवं अन्य कुछ लोगों के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है।

घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। वर्तमान समय में जख्मी युवक का ईलाज किया जा रहा है। विद्यापतिनगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच अग्रिम कार्रवाई में जूट गयी है।

घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया जा रहा है। घटना की सूचना पर एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा, पुलिस निरीक्षक दलसिंहसराय नीरज तिवारी घटनास्थल पर पहुँच मामले की छानबीन में जूट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *