अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर/दलसिंहसराय) जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत केवटा गांव में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने को मिला। जहां तीन बाईक पर सवार होकर आए करीब आधा दर्जन बदमाशों ने, अपने घर के दरवाजे पर अपने पशु को चारा दे रहे युवक को खदेड़कर गोलियों की बौछार कर दी।

जिसमें उक्त युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश घटनास्थल से आराम से भाग निकले। घटना की सुचना मिलते ही दलसिंहसराय थाने की पुलिस, तथा दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।
मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड 06 निवासी, लक्ष्मी महतो के 40 वर्षिय पुत्र जितेंद्र महतो के रूप में की गयी है। घटना रविवार 05 जनवरी की देर शाम करीब 06 बजे की बतायी जा रही है।
इधर घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मृत युवक के शव को, उसके घर के पास ही विद्यापति दलसिंहसराय पथ पर रखकर व बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया, तथा इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
घटना के संबंध में मृतक के भाई का बताना है कि, उनका भाई जितेंद्र महतो घर के पास दरवाजे पर ही भैंस को चारा दे रहा था। इसी दौरान दो-तीन बाईक से 5-6 की संख्या में आए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी उनका भाई दौड़ते हुए घर की तरफ भागा।
जिसके बाद बदमाशों ने खदेड़कर एक बार फिर गोली मार दी। जिसके बाद वह घटनास्थल पर ही गिर गए, और उनकी मौत हो गयी। वहीं इस संबंध में दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव निवासी, जितेंद्र महतो को कुछ लोगों के द्वारा गोली मार दी गयी है।
इस दौरान बदमाशों ने जितेंद्र महतो को कुल 03 गोली मारी है। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा।
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि, विगत कुछ दिनों से दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में अपराधिक वारदात अपने चरमसीमा पर है।
अनुमंडल क्षेत्र में रोजाना लूट, हत्या, चोरी व छिनतई की घटनाएं आम बात हो चुकी है, लेकिन स्थानीय पुलिस इस पर रोक लगाने में पुरी तरह नाकाम है।







