???? बिग ब्रेकिंग: BPSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में महागठबंधन के छात्र युवा मोर्चा ने CM का किया पुतला-दहन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय गेट के सामने, सोमवार 06 जनवरी को महागठबंधन के छात्र युवा मोर्चा ने, पटना में अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में, प्रतिरोध मार्च निकालकर जमकर प्रदर्शन किया, तथा नगर भवन के सामने ऑभरब्रीज के पास, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

इस धरना-प्रदर्शन के दौरान आंदोलनरत छात्रों ने, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। इस प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता सुनील कुमार, राजन कुमार वर्मा, युवा मोर्चा के रितेश चौधरी, मुकेश चौधरी आदि ने बताया कि, सरकार में बैठे शिक्षा माफियाओं और प्रतियोगी परीक्षा कराने वाले एजेंसी के मिली भगत से, लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली कराई जा रही है, ताकि गरीब अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में पास करने से वंचित हो जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने को लेकर लगातार अभ्यर्थी बिहार सरकार से मांग कर रहे है, लेकिन गूंगी और बहरी हो चुकी यह सरकार, शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की आवाज को लाठीचार्ज से दबाना चाह रही है।

इससे यह साबित होता है कि, मौजूदा सरकार को शिक्षा माफिया व वर्दी वाले गुंडे चला रहे हैं। युवा छात्र नेताओं ने यह भी कहा कि, सरकार को हर हाल में अभ्यर्थियों के जायज मांगों पर विचार करते हुए, 70वीं बीपीएससी की परीक्षा को रद्द कर देनी चाहिए, साथ ही अभ्यर्थियों के उपर लगे झूठे मुकदमे को वापस ले लेनी चाहिए।

मौके पर कांगेस के मुकेश कुमार चौधरी, रितेश कुमार चौधरी, राजन कुमार वर्मा, चंदन कुमार, वामदल के सुनील कुमार, रौशन यादव समेत सैकड़ों की संख्या में छात्र व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला