???? बिग ब्रेकिंग: लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, ठगी की शिकार सैकड़ों महिलाओं ने किया एसएच-88 को घंटों जाम! जाम में घंटों फंसे रहे बिहार सरकार के मंत्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ पंचायत स्थित महथी गांव निवासी एक महिला के आवास पर सैकड़ों की संख्या में विभिन्न प्रखंडों के अलग-अलग गांव की महिलाए पहुंचकर, उक्त महिला के उपर निजि फाईनेंस बैंकों से लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रूपए की ठगी करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगी।

जिसके बाद महथी गांव में अफरातफरी की स्थिति बन गयी। वहीं उक्त महिला स्थिति को भांपते हुए घर छोड़कर फरार हो गयी। इस दौरान ठगी की शिकार कुछ महिलाओं ने उक्त महिला एजेंट के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश भी कि, लेकिन उक्त महिला ने कॉल रिसीव नही किया और मोबाइल बंद कर लिया।

जिसके बाद उक्त सभी महिलाएं एसएच-88 पर जाकर बैठ गयी तथा यातायात बाधित कर दिया। इसी दौरान बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी का काफिला भी उसी रास्ते से गुजर रहा था, जो काफी देर तक सड़क जाम में फंसा रहा। जिसके बाद बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी ने तत्काल जिलाधिकारी से मोबाइल पर संपर्क कर उन्हें सड़क जाम का सुचना दिया।

जिसके बाद जाम स्थल पर पहुंची उजियारपुर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, तब जाकर सड़क जाम समाप्त करवाया जा सका।

इस संबंध में सुत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ पंचायत स्थित महथी वार्ड 13 निवासी, एक महिला के घर पहुंची सरायरंजन, दलसिंहसराय व उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के करीब एक दर्जन महिलाएं महथी गांव के उक्त महिला के उपर विभिन्न निजि फाईनेंस बैंकों से लोन दिलाने के नाम पर पैसे लिए थे।

जब भी वह सभी महिलाएं लोन दिलाने के लिए उक्त एजेंट महिला पर दबाब बनाती थी तो, वह आजकल करके समय को टालते जा रही थी। इसके बाद वह सभी महिलाएं जब निजि फाईनेंस बैंक पहुंची तो, जानकारी मिली की उनलोगों के नाम पर लोन लिया जा चुका है। जिसके बाद आक्रोशित होकर कई प्रखंड की सैकड़ों लोग उसके घर पर पहुंचे हैं।

जहां वह घर छोड़कर फरार हो गयी है। जिसके बाद वहलोग एसएच-88 को जाम करने पहुंच गए। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि सड़क जाम के समय एक मंत्री जी भी आए थे, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि, उनलोगों की परेशानी बहूत जल्द दुर कर दी जाएगी।

इस दौरान करीब 3 घंटों तक सड़क जाम जाम रहा। जिसके कारण एसएच-88 पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी।

वहीं इस संबंध में एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि एक महिला पर ऋण दिलवाने के नाम पर रुपया ठगने का आरोप को लेकर कुछ लोगो ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया था। समझा बुझा कर जाम समाप्त करवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी