???? बिग ब्रेकिंग: जिला मुख्यालय के 12 पत्थर रोड पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, बीच सड़क पर ठेला खड़ा करके सड़क कर देते हैं जाम, राहगीरों को होती है काफी परेशानी, प्रशासन मौन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिला मुख्यालय स्थित 12 पत्थर रोड विगत कई वर्षों से अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है, लेकिन संबंधित किसी भी पदाधिकारी का ध्यान इस ओर नही जाता है।

जिसके कारण अतिक्रमणकारी 12 पत्थर रोड में बीच सड़क पर ही दुकान खड़ी कर देते हैं। इस बीच उस रास्ते से अगर कोई राहगीर निकलता है और उसे कोई परेशानी होती है, तो उल्टे दुकानदार राहगीर को ही मारने पीटने पर उतारू हो जाता है।

जिसके कारण राहगीर भी चुप रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं। स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, शाम 6 बजे से उक्त स्थान पर लिट्टी समोसा के आड़ में दुकानदार गैरकानुनी काम भी करते हैं! ऐसा नही है कि इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को नही है!

जानकारी होने के बावजूद वह भी इस ओर ध्यान नही देती है। आपको बता दें कि सुबे के मुख्यमंत्री नितिश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान 13 जनवरी को समस्तीपुर आने वाले हैं। जिसके कारण उनके रूट मैप में पड़ने वाले सभी रास्तों से अतिक्रमण को हटाकर चकाचक किया जा रहा है, लेकिन 12 पत्थर मुहल्ला की यह सड़क अभी भी अतिक्रमण मुक्त नही हो पायी है।

जबकि 12 पत्थर मुहल्ला की इस सड़क से होकर स्थानीय व आसपास के लोग, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन, केन्द्रीय विद्यालय, रेलवे अस्पताल, एससी/एसटी थाना, मंडल रेल प्रबंधक का कार्यालय सहित कई निजि विद्यालय तथा धार्मिक स्थल की ओर जाते हैं, जिसके कारण यह सड़क काफी व्यस्त रहता है।

साथ ही इस मार्ग से स्कूली बच्चों तथा श्रद्धालू महिलाओं का भी आना जाना लगा रहता है, लेकिन सड़क पर लोगों के रहने के कारण तथा ठेला लगे रहने के कारण अक्सर उनलोगों को भी काफी परेशानी होती रहती थी।

कभी कभी तो मनचले किस्म के युवक महिलाओं व स्कूली बच्चियों पर अभद्र टिप्पणी भी करते देखे गए हैं। इसलिए जिला प्रशासन को चाहिए की अतिशीघ्र इस रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराकर यातायात को सुलभ व सुरक्षित बना दे।

वहीं इस संबंध में पुछे जाने सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि, 12 पत्थर सड़क का निरीक्षण कर अतिशीघ्र अतिक्रमणमुक्त करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!