बिहार की आवाज। समस्तीपुर। अरविन्द कुमार।
समस्तीपुर। जिले के नगर थानान्तर्गत केन्द्रीय विद्यालय के पास, शुक्रवार 07 मार्च की देर शाम आयुष कुमार की गोली मारकर हुई हत्या मामले का नगर थाने की पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सफल उद्भेदन करते हुए, घटना में शामिल अभियुक्तों में से एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मगरदही वार्ड 36 निवासी, देवेंद्र प्रसाद यादव के 30 वर्षिय पुत्र साजन कुमार के रूप में की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से दो मोबाईल बरामद किया गया। उक्त जानकारी एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडेय ने, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया।
आयोजित इस प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, शुक्रवार 07 मार्च की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने, आयुष कुमार नाम के युवक की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिस समय वह एक अन्य व्यक्ति के साथ बाजार से सामान लेकर अपने मामा के घर जा रहा था।
इधर घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक महोदय समस्तीपुर, नगर थानाध्यक्ष समस्तीपुर, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष समस्तीपुर तथा वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंच, घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए इस घटना के उद्वेदन के लिए तत्काल एक टीम का गठन कर दिया गया, तथा पिड़ित पक्ष के द्वारा उपलब्ध कराए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए, घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से दो मोबाईल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त ने इस घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का संबंध प्राथमिकी अभियुक्त मुकेश कुमार से भी है, जो एक अपराधी प्रवृति का व्यक्ति है।
इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए बनी टीम में, पुलिस निरीक्षक सह नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव, थानाध्यक्ष मुफस्सिल सह पुलिस निरीक्षक अजीत प्रसाद सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक फैजुल अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक अमर कुमार, प्रवीण कुमार, पीटीसी राजीव रंजन सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।







