गरीबों के मसीहा बने जिले के चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी! निर्धन परिवार के एक और बेटी की धूमधाम से करायी शादी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। उजियारपुर। अरविन्द कुमार। समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी गांव में आर्थिक तंगी के कारण एक बेटी की शादी में आ रही अड़चन अचानक दुर हो गयी, और उस बेटी की शादी बीते रात को धूमधाम से संपन्न हो गयी।

यह संभव हो सका उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी, जिले के चर्चित समाजसेवी भाई राजू सहनी के बदौलत। समाजसेवी राजू सहनी ने उक्त बेटी की शादी में आ रही अड़चनों को दुर करते हुए, उन्होंने उस बच्ची की शादी धूमधाम से कराने का फैसला ले लिया।

जिसके बाद समाजसेवी भाई राजू सहनी के टीम के लोगों ने उक्त बच्ची के घर पहुंचकर शादी से संबंधित सारा सामान जैसे शादी का जोड़ा, चुनरी, सूटकेस, श्रृंगार पेटी व श्रृंगार का सामान व शादी में दुल्हे के साथ आने वाले बारातियों के खाने पीने का सामान आदि उपलब्ध करा दिया। 

इस संबंध में उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी, समाजसेवी भाई राजू सहनी के टीम में शामिल रामश्रेष्ठ सहनी ने बताया कि, समाजसेवी राजू सहनी को सुचना मिली कि, उजियारपुर प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत निवासी, रामवृक्ष सदा की पुत्री की शादी विगत कुछ माह तय हो चुकी थी, लेकिन आर्थिक परेशानी रहने के कारण उनलोगों को शादी का सारा सामान खरीदने में काफी दिक्कत हो रही है।

इसकी जानकारी जैसे ही समाजसेवी राजू साहनी को हुई, उन्होंने तत्काल अपनी टीम के लोगों को लखनीपुर महेशपट्टी गांव भेजकर, लड़की के पिताजी से मिलकर उनकी वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी इक्ट्ठा किया,  तथा लड़की की शादी संपन्न कराने के खर्च का जिम्मा उठाते हुए, उपहार स्वरूप शादी का सारा सामान उपलब्ध करा दिया। 

वहीं लड़की के पिता कैलाश सदा का बताना है कि, वह हैदराबाद में मजदुरी का काम करते हैं। इसी बीच उनकी तबीयत खराब हो गयी और वह घर आ गए। वह विगत कुछ महीनों से घर पर ही रह रहे हैं, जिसके कारण उनके सामने आर्थिक संकट छा गया।

एक दिन वह अपने दरवाजे पर बैठे थे तो कुछ लोग आए और बताया कि, उन्हें समाजसेवी राजू सहनी ने उनकी मदद करने के लिए भेजा है, और उन्होंने उनकी बेटी की शादी के बारे में उनसे पुछताछ किया, तथा बीते दिनों राजू सहनी के लोगों ने शादी से संबंधित ढ़ेर सारा सामान उनके घर पहुंचा दिया।

जिसके बाद उनकी बेटी की शादी खुशी खुशी हो गयी, और वह अपने ससुराल भी चली गयी।

मौके पर राजू सहनी टीम के लोगों में भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम साहनी, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, सुजित कुमार, चन्दन साहनी, स्थानीय ग्रामीण अरविन्द कुमार राय, राजेश कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, रंजीत प्रसाद, सुखलाल साहनी, नकुल साहनी, मदन साहनी, बटोरन साहनी, चंद्रकांत सिंह, ललीत कुमार सिंह, कपिल पासवान आदि आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *