बिग ब्रेकिंग: TOP 10 शराब माफियाओं में शामिल राजीव कुमार उर्फ छोटू सिंह गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। समस्तीपुर। अरविन्द कुमार।

समस्तीपुर। जिले के कर्पूरीग्राम थाना अंतर्गत शंभुपट्टी गांव निवासी, जिला के टॉप 10 शराब माफियाओं में शुमार, राजीव कुमार उर्फ छोटू सिंह को, गांव में ही किसी युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते हुए, कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस शराब माफिया की गिरफ्तारी से जिले के कई थानों की पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। उक्त संबंध में विश्वसनीय सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों बुधवार 12 मार्च की दोपहर बाद कर्पूरीग्राम पुलिस को सुचना मिली कि, शराब के नशे में धुत्त कुछ बदमाश युवक शंभूपट्टी गांव में ही एक युवक के साथ काफी बुरी तरीके से मारपीट कर रहा है।

सुचना मिलते ही कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष सदल बल मौके पर पहुंच गए, तथा मारपीट कर रहे युवक को हिरासत में लेने लगे। जिस पर उक्त शराब माफिया के द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने की बात सामने आ रही है।

हालांकि थानाध्यक्ष कर्पूरीग्राम के द्वारा किए गए पुछताछ में जब हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने अपना नाम राजीव कुमार उर्फ छोटू सिंह बताया। जिसके बाद यह स्पष्ट हो पाया कि, गिरफ्तार व्यक्ति जिले के टॉप 10 शराब माफियाओं में शामिल, व विगत कई माह से फरार चल रहा कुख्यात शराब माफिया छोटू सिंह ही है।

आपको बता दें कि, विगत कुछ दिनों पहले ही बंगरा थाने की पुलिस ने, बंगरा थाना कांड संख्या- 114/24 में छोटू सिंह को फिरार घोषित करते हुए, डुगडुगी व ढ़ोल बजाकर कुर्की जब्ती का ईश्तेहार चस्पाया था।

आपको बता दें कि, कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष के द्वारा गिरफ्तार किया गया शराब माफिया छोटू सिंह, बिहार STF के द्वारा समस्तीपुर जिला के शराब माफियाओं की तैयार की गयी सुची में भी शामिल हैं।

वहीं इस संबंध में जानकारी के लिए जब एसडीपीओ सदर 01 संजय कुमार पांडेय के सरकारी मोबाइल नंबर के व्हाट्सएप पर मैसेज डालकर जानकारी मांगी गयी तो, उन्होंने उक्त मैसेज को देख लेने के बाद भी उसका कोई जबाब नही दिया।

हालांकि इससे संबंधित जानकारी के लिए जब थानाध्यक्ष कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार से बातचीत की गयी तो, उन्होंने छोटू सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि, गिरफ्तार छोटू सिंह के खिलाफ जिले के बंगरा थाना, बैनी थाना, मुफ्फसिल थाना व कर्पूरीग्राम थाना को मिलाकर दर्जनों प्राथमिकी दर्ज हैं।

जिसमें से कई मामलों में वह फिरार चल रहा था। इसी बीच सुचना मिली कि गांव के ही किसी हाट/बाजार के पास छोटू सिंह किसी लड़के की पिटाई कर रहा है। सुचना मिलने के बाद वह सदल बल मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस गाड़ी को देखकर छोटू सिंह भागने लगा।

जिसे खदेड़कर पकड़कर लिया गया, तथा आवश्यक पूछताछ व कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में उपस्थापित कर दिया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि इस दौरान थानाध्यक्ष कर्पूरीग्राम ओमप्रकाश कुमार ने, पुलिस बल के साथ छोटू सिंह के द्वारा किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार किए जाने की बात से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *