समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत में, एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। घटना की सुचना मिलने के बाद मृतका के परिजन, भगवानपुर कमला गांव स्थित मृतका के ससुराल पहुंच हंगामा करने लगे, तथा इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया।

सुचना मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंच, हंगामा कर रहे मृतिका के मायके वालों को शांत कराया, तथा मृत नवविवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।

उधर घटना के बाद मृतिका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मृत नवविवाहिता की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला गांव निवासी, मुकेश सहनी की 22 वर्षिया पत्नी उजाला कुमारी के रूप में की गयी है।

मृतका के मायके वालों का बताना है कि, विगत दो वर्ष पुर्व मृतिका उजाला कुमारी की शादी, उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला गांव निवासी, मुकेश कुमार सहनी के साथ काफी धुमधाम से किया गया था।

इधर विगत दो महीनों से मृतिका उजाला कुमारी का पति मुकेश सहनी व उसके परिवार वाले मृतिका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। जिसकी जानकारी मृतिका अपने मायके वालों को भी दिया करती थी।

शुक्रवार 14 मार्च की सुबह भी मृतिका की बात अपने मायके वालों से हुई थी, तो वह कुछ परेशान थी और शाम में सुचना मिली कि उसकी मौत हो गयी है। मृतका के मायके वालों ने आशंका जाहिर करते हुए बताया है कि, उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है, तथा घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

वहीं इस संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का बताना है कि, उक्त घटना की सुचना उन्हें देर शाम करीब 9 बजे प्राप्त हुई। सुचना मिलने के तत्काल बाद वह घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुँच कर साक्ष्य संकलन करने में जुटी हुई है।

मामले की जांच की जा रही है। अभी तक आवेदन नही मिला है। आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं।








