???? बिग ब्रेकिंग: अर्द्धनग्न अवस्था में युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से ईलाके में सनसनी! दुष्कर्म की आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत सातनपुर गांव स्थित चौर में से, एक विवाहिता का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उजियारपुर पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची उजियारपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृत विवाहिता उजियारपुर थाना क्षेत्र के ही एक गांव की बतायी जा रही है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, गांव के ही कुछ लोग शौच करने चौड़ की तरफ गए थे। जहां उक्त लड़की के शव को क्षत-विक्षत अवस्था में देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तथा इसकी सूचना उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची उजियारपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

वहीं घटना के संबंध में मृतिका के मां का बताना है कि, रात के करीब 4 बजे उनकी पुत्री के मोबाइल पर किसी का कॉल आया था। जिसके बाद वह घर से बाहर निकली थी। सुबह में उसकी लाश घर के पीछे करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित मालीबाड़ी चौड़ में से मिली है। हालांकि इस घटना से संबंधित स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर करते हुए बताया है कि, जिस तरह उक्त विवाहिता की हत्या की गयी है, और जिस तरह घटनास्थल की हालत और मृतिका के शव की हालत है, उससे इस आशंका को भी बल मिलता है कि, उक्त विवाहिता की हत्या दुष्कर्म अथवा सामुहिक दुष्कर्म के बाद की गयी हो! हालांकि स्थानीय पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। हालांकि स्थानीय मुखिया प्रतिनिधी रणवीर चौरसिया का बताना है कि, उक्त विवाहिता के साथ गलत काम करके ही हत्या की गयी प्रतीत हो रही है। वहीं इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अशोक मिश्रा का बताना है कि, आज सुबह उजियारपुर थाना को सुचना मिली थी कि, एक महिला जिसका नाम आभा कुमारी है, उम्र करीब 23-24 साल के करीब है, उसकी हत्या हो गयी है। पुलिस के द्वारा तत्काल यहां घटनास्थल पर आकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। मेरे द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। जो हत्या हुई है उसे प्रथम दृष्ट्या देखने से ऐसा लग रहा है, जैसे काफी बेरहमी से, काफी आक्रोश में, काफी गुस्से में यह घटना की गयी है। हमलोग सभी साक्ष्य को संग्रह कर रहे हैं, साथ ही मृतिका के विषय में भी पता कर रहे हैं। जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *