???? बिग ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आकर, दो भाईयों की मौत एक अन्य गंभीर रूप से हुआ जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत मोख्तियारपुर सलखन्नी गांव स्थित जोगी चौक के पास, एसएच-88 पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाईक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो। जिसमें से दो युवकों की मौत घटनास्थल पर हीं हो गयी, तथा एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घायल युवक को तत्काल स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। उधर सदर अस्पताल समस्तीपुर में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने भी, घायल युवक के बिगड़ती तबीयत को देखते हुए, पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। मृतक दोनों युवक आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं, तथा घायल युवक मृत युवक का ग्रामीण बताया जा रहा है।

मृत युवकों की पहचान, उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका वार्ड 07 निवासी, जागो महतो के 24 वर्षिय पुत्र अमन कुमार तथा विशुनी महतो के 23 वर्षिय पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गयी है। वहीं घायल युवक की पहचान पचपैका गांव के ही कुशेश्वर राय के 30 वर्षिय पुत्र अजय कुमार के रूप में की गयी है।

वहीं इस भीषण सड़क हादसे के बाद मृतक के ग्रामीण व स्थानीय लोगों ने, मृतक के परिवार वालों को उचित मुआवजा राशि देने व घटना में शामिल ट्रक चालक को अविलंब गिरफ्तार करने के मांग को लेकर एसएच-88 को, जोगी चौक के समीप जाम कर दिया। उधर सड़क हादसे व सड़क जाम की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची, स्थानीय पुलिस को भी काफी फजीहत का सामना करना पड़ा।

आक्रोशित स्थानीय लोग स्थानीय पुलिस प्रशासन की एक भी बात को मानने के लिए तैयार नही थे। उधर सड़क जाम रहने के कारण एसएच-88 पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के द्वारा, आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया, तथा दोषी वाहन चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई, तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा राशि दिलाए जाने का आश्वासन मिलने के बाद, सड़क जाम समाप्त करवा दिया गया।

जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने भी, दोनों मृतक के शव का मृत्यू समीक्षा रिपोर्ट तैयार करते हुए, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए, सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। हालांकि इस दौरान ट्रक चालक घटनास्थल पर ट्रक खड़ा करके भागने में सफल रहा। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, तीनों युवक एक ही बाईक पर सवार होकर, दलसिंहसराय बाजार से आकर अपने घर उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका गांव लौट रहा था।

इस दौरान मुसरीघरारी की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने, बाइक सवार तीनो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।  जिसमें तीनो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें से दो युवकों की मौत घटनास्थल पर हीं हो गयी, तथा एक अन्य का ईलाज एक निजि अस्पताल में चल रहा है। सड़क जाम के कारण उक्त पथ पर करीब 05 घंटों तक परिचालन बाधित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *