समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत सातनपुर बाजिदपुर गांव में, पिछले दिनों आभा कुमारी की हुई निर्मम हत्या के विरोध में, स्थानीय लोगों ने भाकपा-माले नेता गंगा प्रसाद पासवान, व सैयदुल जफर अंसारी के नेतृत्व में, देर शाम को कैंडिल मार्च निकाला। देर शाम को निकाले गए इस कैंडल मार्च में, सैकड़ों की संख्या में स्थानीय गांव की महिलाएं भी शामिल रहीं।

कैंडल मार्च में शामिल महिलाओं ने, इस दुखद घटना के प्रति गहरी शोक संवेदना जताया, तथा कातिल की गिरफ्तारी की मांग स्थानीय पुलिस से की।

आयोजित इस कैंडिल मार्च में शामिल, भाकपा माले नेता गंगा प्रसाद पासवान व सैयदुल जफर अंसारी ने बताया कि, पुलिस दारू बेचने व खरीदने में लगी हुई है। सुशासन बाबु का कहना है बिहार में कानून का इकबाल है, लेकिन आप धरातल पर चले आइए तो यहां ऐसा लगेगा की, यह जंगलराज से भी खतरनाक दौड़ चल रहा है।
आज न्याय पाने लोग कहां तक जाएंगे यह सबसे बड़ा सवाल है। आज जहां कानून का राज होना चाहिए था, वहां कानून गुडों के आगे घुटने टेक चुका है।
इस दौरान वक्ताओं ने आभा के हत्यारों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। इस दौरान मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।







