बिहार की आवाज। सरायरंजन। अरविन्द कुमार समस्तीपुर: जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत रायपुर बुजुर्ग निवासी, सुधीर कुमार गिरी के बड़े पुत्र शिवम कुमार गिरी ने, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वारा जारी, इन्टरमिडिएट साइंस वार्षिक परीक्षा 2025 के परिणाम में, 454 अंक प्राप्त कर अपने माता पिता तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

शिवम कुमार गिरी के इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है। शिवम अपनी इस सफलता का सारा श्रेय अपने पिताजी, माताजी और अपने गुरुजनों को दिया। आपको बता दें कि छात्र शिवम कुमार गिरी के पिता सुधीर कुमार गिरी, एक मध्यमवर्गीय किसान हैं, तथा माताजी शीला गिरी एक साधारण गृहणि हैं।
छात्र शिवम के मां व पिताजी का कहना है कि वह दिन रात मेहनत करके अपने चार सदस्यीय परिवार का भरण पोषण करते हुए, हमेशा से बेहतर शिक्षा हेतु प्रयासरत रहे हैं। माता शीला गिरी कहती है कि, कम संसाधन में बेहतर प्रदर्शन करना ही मेहनत की असली पहचान होती है।
मौके पर मौजूद युवा समाजसेवी सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार ने, शिवम कुमार को सम्मानित करते हुए कहा कि, शिवम ने अपने बेहतर संस्कारों की वजह से ही, इस मुकाम को हासिल किया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, बेहतरी के लिए किया गया प्रयास हमेशा ही सफलता की ओर लेकर जाती है।
मौके पर माधव कुमार, देव कुमार शर्मा, शंकर गिरी, मुन्ना गिरी, कौशिक कुमार, नीतेश गिरी, रौशन गिरी, विकाश कुमार राय, अंकित गिरी समेत दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।







