समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत असीनचक मुहल्ला में, एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। घटना की सुचना मिलने के बाद विवाहिता के मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे, तथा इसकी सुचना दलसिंहसराय थाने की पुलिस को दिया।

सुचना मिलने के बाद दलसिंहसराय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है। मृत विवाहिता की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के असीनचक मुहल्ला निवासी, किशुनदेव राम की 22 वर्षिया पत्नी रेखा देवी के रूप में की गयी है।
घटना गुरुवार 03 मार्च की देर शाम करीब 05 बजे की बतायी जा रही है। घटना के बाद मृत विवाहिता के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में मृतिका के भाई विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकबेदौलिया गांव रौशन कुमार राम का बताना है कि, उन्होंने अपनी बहन की शादी करीब 02 वर्ष पुर्व दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के असीनचक मुहल्ला निवासी, किशुनदेव राम के साथ हिन्दु रीति-रिवाज के अनुसार काफी धुमधाम से किया था।
शादी के कुछ दिनों बाद तक मृतिका की गृहस्थ जीवन काफी अच्छा चल रहा था। इसी बीच मृतिका ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। हालांकि विगत कुछ दिनों से दहेज के रूप्ये तथा दोपहिया वाहन के लिए, उनकी बहन को काफी परेशान किया जा रहा था। जिसके बारे में उनकी बहन भी कभी-कभी उससे बताया करती थी।
चुंकि वहलोग गरीब हैं और बहन की शादी में लिया गया कर्ज भी वह चुकता नही कर पाए थे, इसलिए उन्होंने दो लाख रूपए और बाईक देने में असमर्थता जतायी। इसी बीच उन्हें गुरुवार 03 मार्च की देर शाम करीब 05 बजे उन्हें यह सुचना मिली कि, उनकी बहन की मौत हो गयी है। जानकारी मिलने के बाद जब वह अपनी बहन के घर पहुंचे तो देखा कि, उनकी बहन का मृत शरीर घर में रखा हुआ है तथा घर के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार है।
जिसके बाद उन्होंने दलसिंहसराय पुलिस को सुचित किया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी बहन के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। विवाहिता के भाई ने यह आशंका जताया है कि, उनकी बहन के ससुराल वालों ने दहेज की खातिर उनकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दिया है।
वहीं इस संबंध में एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के असीनचक मुहल्ला से एक विवाहिता का शव उसके ही घर से पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है।
परिजनों के द्वारा स्थानीय थाना को आवेदन उपलब्ध नही कराया गया है। आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि संबंधित थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। विवाहिता की मौत कैसे हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।







