समस्तीपुर। जिले के अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी ने, एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना क्षेत्र के मुरियारो गांव से 13 फरवरी की देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र (एम्पलीफायर) से संबंधित चोरी गयी सभी मशीन को बरामद करते हुए, इस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार चोर की निशानदेही चोरी गयी ध्वनि विस्तारक यंत्र (एम्पलीफायर) से संबंधित आधा दर्जन मशीन भी बरामद किया है। गिरफ्तार चोरों की पहचान सीमावर्ती जिला बेगूसराय के छौड़ाही थाना अंतर्गत पतला गांव निवासी, रामाशीष महतो के 38 वर्षिय पुत्र रामपुकार महतो तथा, रोसड़ा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी, दिनेश रजक के 27 वर्षिय पुत्र मंतोष कुमार के रूप में की गयी हो। जिसे आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

उक्त जानकारी अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी ने दिया। इस बाबत पुछे जाने पर थानाध्यक्ष अंगारघाट दिव्यज्योति कुमारी ने बताया कि, विगत माह 17 फरवरी को थाना क्षेत्र के मुरियारो गांव निवासी मोहम्मद मोनू ने, थाना को आवेदन देकर बताया था कि, 13 फरवरी की देर रात करीब 2 बजे में उनके डेकोरेशन का सामान रखे जाने वाले गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 01 ध्वनि विस्तारक यंत्र (एम्पलीफायर) से संबंधित मशीन, 01 मिक्सर मशीन, 01 स्टेबलाईजर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है, साथ ही एक अन्य व्यक्ति रामाधार चौरसिया का भी अज्ञात चोरों ने 1000 वाट का एक मशीन चोरी कर लिया है।
आवेदन मिलने के तुरंत बाद उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर लिया, तथा मानवीय आसुचना व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर, अन्तर्जिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए, इस चोरी की घटना में शामिल चोर को बेगुसराय जिला के छौड़ाही थाना क्षेत्र से व, रोसड़ा थाना क्षेत्र से क्रमशः एक-एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी निशानदेही पर चोरी गया सारा सामान भी बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद गिरफ्तार दोनों चोर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।







