भाकपा माले ने प्रतिरोध मार्च निकालकर BPRO उजियारपुर का किया पुतला-दहन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर पंचायत में, भाकपा माले शाखा चांदचौर पश्चिमी व शाखा मथुरापुर के द्वारा, पुर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मंगल चौक से बेलामेघ चौक तक, पंचायत सचिव पप्पू यादव के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाला गया, तथा उजियारपुर पंचायतीराज पदाधिकारी (BPRO) का पुतला दहन किया गया।

आंदोलनकारी मंगल चौक से बेलामेघ चौक तक नाला उड़ाही करने, सड़क पर हो रहे जल जमाव का निकासी करने, दुर्गंध फैलने से रोकने, पंचायत में ध्वस्त हो चुके नल जल योजना को दुरुस्त करने सहित अन्य मांगों की पूर्ति की मांग कर रहे थे। इस दौरान पप्पू यादव की अध्यक्षता में हुए, प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार की स्वच्छता और विकास नीति भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गया है।

वार्ड सदस्य से लेकर सांसद तक को जनता की बुनियादी सुविधाओं के निदान की नहीं, सिर्फ दलाली, ठिकेदारी और कमिशनखोरी में मस्त रहने की चिंता रहती हैं।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, अगर उनकी मांगों को पुरा नहीं किया जाता है तो, प्रखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान आयोजित सभा को प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, खेग्रामस के प्रखंड सचिव तनंजय प्रकाश, समीम मंसुरी, खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन दास, किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार, अमरजीत पाल, रामबली सिंह, मंजर कुमार महतो, महेश राम, संजय राऊत, ज्योति राम, राज कुमार दास सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *