लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत में 15 दिनों से बंद है “नल का जल”, आधा किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं स्थानीय ग्रामीण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 11 में, पीएचईडी विभाग द्वारा संचालित “नल का जल” योजना पिछले करीब 15 दिनों से बंद पड़ी है। पानी आपूर्ति ठप होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को पीने के पानी समेत अन्य दैनिक उपयोग के लिए करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित निजी पंप और चापाकलों से पानी लाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस मौसम में पानी की समस्या ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सुबह से ही पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई परिवारों को दिनभर पानी जुटाने में काफी समय और मेहनत लगानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड में करीब आधा दर्जन लड़कियों की शादी भी तय है। ऐसे में पानी की किल्लत ने शादी वाले परिवारों की चिंता और बढ़ा दी है। शादी समारोह में मेहमानों के आने, भोजन बनाने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन वर्तमान स्थिति में लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभागीय कर्मियों और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द पानी आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीएचईडी विभाग से अविलंब खराबी को ठीक कर नल-जल योजना को चालू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और शादी वाले परिवारों को पानी की समस्या से निजात मिल पाए। वहीं पीएचईडी विभाग उजियारपुर के कनीय अभियंता धनंजय कुमार का बताना है कि, आज ही नल जल का सप्लाई शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी