???? बिग ब्रेकिंग: बुढ़ी गंडक नदी में नहाने गया किशोर नदी में डूबकर हुआ गायब, किशोरी की बची जान। मौके पर पहुंची अंगारघाट पुलिस व एसडीआरएफ की टीम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव में बुढ़ी गंडक नदी में एक बच्चे की डूबने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार 20 अप्रैल की दोपहर 01:30 बजे की बताई जा रही है।

घटना की सुचना मिलने के बाद अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी घटनास्थल पर पहुंची तथा इसकी सुचना एसडीआरएफ समस्तीपुर को दिया। थानाध्यक्ष अंगारघाट दिव्यज्योति कुमारी के द्वारा सुचना देने के करीब डेढ़ घंटा बाद एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन एसडीआरएफ टीम के द्वारा इस्तेमाल की जानेवाली इन्फलेटेबल बोट का ईंजन स्टार्ट नही होने के कारण, एसडीआरएफ की टीम शव खोजने पानी में नही उतरी है।

नदी में डूबकर गायब हुए बच्चे की पहचान दरभंगा जिला के सुपौल थाना अंतर्गत बलिया गांव निवासी, बद्री आचार्य के 15 वर्षिय पुत्र आयुष आचार्य के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, उक्त किशोर डिहुली गांव स्थित किसी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। जहां की एक स्थानीय बच्ची के साथ बुढ़ी गंडक नदी में नहाने चला गया।

जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण उक्त बच्चा डूबकर गायब हो गया। वहीं उक्त किशोर के साथ नहाने गयी बच्ची किसी तरह तैरकर नदी से बाहर आ गयी, और इसकी सुचना घरवालों को दिया। सुचना मिलने के बाद उक्त किशोर के परिजन रोते बिलखते नदी किनारे पहुंचे।

जहां से किसी ने इसकी सुचना अंगारघाट थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद अंगारघाट थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, इसकी सुचना एसडीआरएफ टीम को दिया। सुचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। खबर लिखे जाने तक पानी में डूबकर गायब हुए बच्चे को बरामद नही किया जा सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *