SAMASTIPUR: दिनदहाड़े हथियार के बल पर CSP से ढ़ाई लाख की लूट! जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत स्थित, वार्ड 04 में संचालित सीएसपी से बाईक सवार बदमाशों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देते हुए, करीब ढ़ाई लाख रूपए लूट लिए व भाग निकले। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद मोहिउद्दीननगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, सीएसपी कर्मी से पुछताछ करते हुए, सीसीटीवी की मदद से सभी बदमाशों के भागने वाली दिशा में छापामारी करने में जूट गयी है।

घटना दोपहर बाद की बतायी जा रही है। नकाबपोश बदमाशों की संख्या 6 बतायी जा रही है, जो बाईक पर सवार होकर आए थे। दिन-दहाड़े सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी में हुई इस लुट की घटना से ईलाके में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीएसपी संचालक प्रीतम कुमार ने बताया कि, वहलोग अपने सीएसपी में बैठकर जमा निकासी का काम कर रहे थे। इस दौरान सीएसपी में महिला ग्राहकों की भी काफी भीड़ थी।

इसी दौरान 06 की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने, उन्हें व अन्य सीएसपी कर्मी के साथ साथ ग्राहक को भी बंदूक के बल पर एक तरफ खड़ा कर दिया, तथा गंदी गंदी गाली देते हुए, कैश रखे जाने वाले गल्ला का चाभी मांगा तथा गल्ला में रखे करीब 2 लाख 50 हजार रूपए लूट लिया व भाग निकले।

जिसके बाद उनलोगों ने घटना की सूचना मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष को दिया। सुचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद सदल बल मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटे हुए हैं। वहीं इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अशोक मिश्रा ने बताया कि, सोमवार 21 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे, मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती, हाई स्कूल के समीप राजा प्रीतम कुमार के द्वारा संचालित एक सीएसपी से, हथियार के बल पर बाईक सवार बदमाशों के द्वारा करीब 02 लाख रूपये लेकर फरार हो जाने की सूचना प्राप्त हुई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीनगर थाने की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँच, कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य को संकलित किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा सभी आपेक्षित बिंदुओं पर जाँच की जा रही हैं। घटनास्थल के आस-पास लगे सभी सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे है। डीआईयू एवं एफएसएल की टीम को सूचना दे दी गई है। एसडीपीओ पटोरी के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *