???? बिग ब्रेकिंग: दो बाईक की आमने सामने की टक्कर में बाईक सवार 03 युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, मौके पर पहुंची अंगारघाट पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के तुफान चौक के पास हुई भीषण सड़क हादसे में बाईक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

सुचना मिलने के तुरंत बाद अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी घटनास्थल पर पहुंच तीनों घायल युवक को अपनी सरकारी वाहन से ही ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने तीनों घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद अंगारघाट पुलिस ने तीनों मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रकिया में जुट गयी है। मृत तीनो युवकों की पहचान बेगुसराय जिला के खोदावनपुर थाना अंतर्गत मालपुर पंचायत के फफौत गांव निवासी, उमेश पासवान के 18 वर्षिय पुत्र नीरज कुमार, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सुरौली शाहपुर गांव निवासी 16 वर्षिय नितिश कुमार व अंगारघाट थाना क्षेत्र डढ़िया असाधर वार्ड 07 निवासी, दिनेश पासवान के 19 वर्षिय पुत्र श्रवण कुमार के रूप में की गयी है।

वहीं संबंध में अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी का बताना है कि, उन्हें करीब 05:30 बजे में सुचना मिली कि, थाना क्षेत्र के तुफान चौक पर दो बाईक सवार युवकों के बीच टक्कर हो गयी है। जिसमें बाईक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

सुचना मिलने के बाद उन्होंने थाना के वाहन से ही ईलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया है। सभी मृतक के घरवालों को सुचना दे दी गयी है, तथा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला