समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की घटना में काफी ईजाफा देखने को मिल रहा है। अभी हाल ही में बीते दिनों करीब दो दर्जन से भी अधिक बदमाशों ने, चांदचौर मध्य पंचायत में, अपने जमीन पर बनाए जा रहे बाउंड्रीवाल को हथियार के बल पर तोड़ दिया, तथा मना करने पर दर्जनों राउंड फायरिंग कर ईलाके में दहशत फैला दिया। जिस व्यक्ति ने गोली चलवाई वह व्यक्ति, राष्ट्रीय स्तर के एक राजनीतिक पार्टी का नेता बताया जा रहा है, और आज जिस व्यक्ति ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है, वह व्यक्ति भी देश के एक राष्ट्रीय स्तर की एक बड़ी पार्टी का सदस्य बताया जा रहा है।

ताजा मामला भी उजियारपुर थाना क्षेत्र से ही है। जहां थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रह्ण्डा गाँव में करीब एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने, गांव के ही बिनोद कुमार नाम के व्यक्ति के घर के सामने पहुंच, ताबड़तोड़ फायरिंग कर ईलाके में दहशत फैला दिया। हालांकि स्थानीय लोगों को जुटता देख सभी बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए।
हालांकि इस गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है। इस दौरान बदमाशों ने पिड़ित व्यक्ति बिनोद कुमार के सीने पर पिस्तौल सटाकर गोली मारने की धमकी भी दिया। घटना के बाद पिड़ित व्यक्ति ने इसकी सूचना डायल नंबर 112 को दिया। सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची डायल नंबर 112 की टीम ने, पिड़ित व्यक्ति से पूछताछ कर, स्थानीय थाने को आवेदन देने के लिए बोलकर घटनास्थल से वापस हो गयी।
जिसके बाद पिड़ित व्यक्ति अपने ग्रामीणों के साथ थाना पहुंच, घटना से संबंधित आवेदन देने में जुटी हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार विनोद कुमार का बताना है कि, वह आज मंगलवार 22 अप्रैल की दोपहर बाद करीब 04:50 बजे, अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, तभी चार बाइक पर सवार होकर आए, दर्जनों की संख्या में हथियारबंद अज्ञात बदमाश युवक व कुछ स्थानीय बदमाशों ने, उनके दरवाजे के सामने आकर हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया।
जब उन्होंने उन बदमाशों को हवाई फायरिंग करने से रोका तो, बदमाशों ने उनके उपर भी पिस्टल तान दिया, तथा जान से मारने की धमकी देने लगे। उधर गोलियों की तरतराहट सुनकर स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल की ओर आने लगे। स्थानीय ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख सभी बदमाश युवक, अपनी बाइक पर सवार होकर तथा कुछ बदमाश को उनके साथी घटनास्थल से लेकर भाग निकले।
पिड़ित व्यक्ति ने उक्त बदमाशों में से तीन बदमाश युवकों की पहचान भी किया है, जो बैकुंठपुर ब्रह्ण्डा गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पिड़ित व्यक्ति का यह भी बताना है कि, फायरिंग करने वाले बदमाश युवक के साथ चल रहा युवक, फायरिंग के बाद उसका खोखा भी सड़क पर से उठाकर अपने पास रख रहा था।
पिड़ित व्यक्ति बिनोद कुमार ने एक विडियो भी उपलब्घ कराया है, जिसमें दो युवक अपने हाथों में पिस्तौल लिए उक्त स्थल पर गाली-गलौज कर रहा है। जिसे कुछ लोग पकड़ कर वहां से हटाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। पिड़ित व्यक्ति ने इस दौरान यह भी बताया कि, विगत वर्ष उक्त बदमाश युवकों ने, दिपावली के दिन भी उनके घर के सामने आकर गोलीबाड़ी की घटना को अंजाम दिया था।
जहां उनके बेटे ने अपने घर के सामने गोली चलाने से उन बदमाश युवकों को मना भी किया था। जिसके कारण उस समय भी बदमाश युवकों ने उनलोगों के साथ गाली गलौज किया था, तथा जान से मारने की धमकी दिया था। वहीं इस बाबत जानकारी के लिए जब, एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गयी तो, पुरा रिंग जाने के बाद भी उन्होंने कॉल रिसीव नही किया।
वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष उजियारपुर संजय कुमार सिंह का बताना है कि, बैकुंठपुर ब्रह्ण्डा गांव में गोलीबारी किए जाने की सुचना मिली थी, सुचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी, लेकिन ऐसा कुछ घटनास्थल के पास दिखा नही, और ना ही घटनास्थल से खोखा ही बरामद किया गया है। अगर हवाई फायरिंग भी होता तो खोखा जरूर मिलता। यही नहीं। हाथ में पिस्तौल लिए उन बदमाशों का कोई फोटो विडियो भी सामने नही आया है।







