अंगारघाट थाना के नए थाना भवन निर्माण की एक बार फिर जगी आस! संबंधित पदाधिकारियों ने लिया निर्माण स्थल का जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। उजियारपुर। मृत्युंजय कुमार कर्ण

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना के नए भवन के निर्माण को लेकर आ रही अड़चन अब छंटती हुई नजर आ रही है! क्यूंकि बुधवार 23 अप्रैल को थानाध्यक्ष अंगारघाट दिव्यज्योति कुमारी ने बिजली विभाग के एसडीओ अबु खालिद अल मोहम्मद तथा, जेई अमित कुमार के साथ, निर्माणाधीन थाना भवन स्थल का निरीक्षण किया।

जिससे अब एक बार फिर थाना भवन के निर्माण की उम्मीद जाग गयी है। स्थानीय लोगों का बताना है कि, अब बिजली विभाग के द्वारा थाना भवन निर्माण में आ रही अड़चन भी समाप्त होती दिख रही है, क्यों कि आज संबंधित सभी पदाधिकारियों ने निर्माण स्थल का जायजा लिया है।

उक्त संबंध में अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी का बताना है कि, अंगारघाट थाना के नए भवन निर्माण स्थल के उपर से, बिजली के हाईटेंशन तार हटाने के लिए बिजली विभाग के साथ आवश्यक कागजी प्रक्रिया जारी है।

जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारी निर्माण स्थल का निरीक्षण कर, जल्द ही बिजली के इस हाईटेंशन तार को हटाने व निर्माण कार्य को शुरू करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर देंगे।

आपको बता दें कि, एक लंबे अरसे से कागजी प्रक्रिया में उलझा अंगारघाट थाना भवन निर्माण कार्य, विगत वर्ष दिसंबर माह में प्रारंभ होते ही, जमीन के उपर से गुजरने वाली बिजली के हाईटेंशन तार हटाने को लेकर बंद हो गई थी, लेकिन अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के पहल पर, ऐसा लगता है कि जल्द ही बिजली विभाग के द्वारा हाईटेंशन तार हटा लेने के बाद थाना भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7k Network