???? बिग ब्रेकिंग: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत! परिजन लगा रहे गला दबाकर हत्या का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत विभूतिपुर पूरब गांव में, एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जिसके शव को उसके ही घर से बरामद किया गया है। घटना की सुचना मिलने के बाद विवाहिता के मायके वाले, विभूतिपुर पुरब गांव स्थित विवाहिता के ससुराल पहुंचे। जहां उसका शव घर में ही चौकी पर रखा हुआ था।

जिसके बाद मृतिका के मायके वालों ने इसकी सूचना स्थानीय विभूतिपुर पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद विभूतिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच, विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना शनिवार 26 अप्रैल की देर शाम करीब 4:00 बजे की बताई जा रही है।

मृतका की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर पुरब गांव वार्ड 11 निवासी, पंकज साह की 22 वर्षीय पत्नी, मंचन कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बेगूसराय जिला के बखरी थाना अंतर्गत सोनमा गांव निवासी, विवाहिता के चाचा लक्ष्मी साह का बताना है कि, बीते 3 वर्ष पूर्व विवाहिता की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार, काफी धूमधाम के साथ विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर पुरब गांव निवासी पंकज साह के साथ किया गया था।

शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इसी बीच उनकी भतीजी एक बच्चे की मां भी बन गयी। जिसे दो वर्ष का एक बेटा भी है। इधर कुछ दिनों से उनकी भतीजी को उसके ससुराल वाले, दहेज में एक लाख रुपये व पल्सर बाइक के लिए प्रताड़ित किया करते थे, तथा उसके साथ मारपीट भी किया करते थे।

इसी बीच अचानक शनिवार 26 अप्रैल की देर शाम करीब 4:00 बजे, उनकी भतीजी मृतिका के भैंसुर ने उन्हें सूचना दिया कि, उनकी भतीजी की तबीयत काफी खराब है, उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। उसकी मौत भी हो सकती है, इसलिए जल्दी आकर मुलाकात कर लें। सुचना मिलने के बाद जब वह घटनास्थल अपनी भतीजी के ससुराल पहुंचे तो, देखा कि उनकी भतीजी की मौत हो चुकी थी, तथा उसका शव उसके ही घर में एक चौकी पर रखा हुआ है, तथा घर के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं।

जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना विभूतिपुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद विभूतिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच, उनकी भतीजी का शव अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव उनलोगों को सौंप दिया गया है। इस दौरान मृतिका के चाचा लक्ष्मी साह ने, यह आशंका भी जाहिर किया है कि, उनकी भतीजी की दहेज के लिए गला दबाकर कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *