समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत सातनपुर बहिरा चौर में एनएच-28 पर, सोमवार 28 अप्रैल को बाईक सवार बदमाशों ने, एक युवक से हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान बदमाशों ने बाईक सवार युवक से, उनके गले से सोने का चेन, सोने की हनुमानी तथा सोने की अंगुठी आदि की लूट कर ली, और आराम से दलसिंहसराय की ओर भाग निकले।

पिड़ित युवक घटनास्थल से 50 मीटर आगे जाकर रूके, तथा इसकी सुचना डायल नंबर 112 तथा उजियारपुर थाने की पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद डायल 112 तथा उजियारपुर थाने की पुलिस, मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट पायी है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अशोक मिश्रा स्वयं घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किए, तथा थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान पुलिस कप्तान समस्तीपुर अशोक मिश्रा ने पिड़ित युवक से भी आवश्यक पूछताछ किया। पिड़ित युवक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रमेश सिंह के रूप में की गयी है।
पिड़ित युवक दलसिंहसराय अनुमंडल के पत्रकार अंगद सिंह के बड़े भाई बताए जा रहे हैं। पिड़ित युवक मुसरीघरारी नगर पंचायत के कार्यालय में कार्यरत हैं। घटना के संबंध में पिड़ित युवक रमेश सिंह का बताना है कि, वह रोजाना के तरह आज भी सुबह करीब 09 बजे, अपने एक सहकर्मी के साथ मुसरीघरारी के नगर पंचायत कार्यालय जा रहे थे।
इसी दौरान उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर बहिरा चौड़ में, कोल्ड स्टोर के मेन गेट के पास बाईक सवार बदमाशों ने, उनकी बाईक को ओवरटेक करके रोका तथा, उनके गले से सोने की चेन, अंगूठी व सोने का हनुमानी का लाॅकेट लूट कर दलसिंहसराय की तरफ भाग निकले। जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना स्थानीय थाना व अपने घर के लोगों को दिया।
वहीं इस संबंध में पुलिस कप्तान समस्तीपुर अशोक मिश्रा का बताना है कि, जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बहिरा चौड़ में, नगर पंचायत कर्मी से बाईक सवार बदमाशों के द्वारा, लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के तुरंत बाद उजियारपुर थाना, एसडीपीओ दलसिंहसराय तथा डीआईयू टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। इसी कड़ी में उन्होंने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास के ईलाकों में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। बहूत जल्द घटना का उद्भेदन कर दिया जाएगा।








