???? बिग ब्रेकिंग: पुलिस कप्तान समस्तीपुर अशोक मिश्रा ने NEET 2025 की परीक्षा में मुन्नाभाई बनाकर परीक्षा दिलाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़! 02 गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, NEET 2025 की परीक्षा में फर्जीवाड़ा कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को आपत्तिजनक दस्तावेज व 50 हजार नकद के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उक्त उपलब्धि मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को रविवार 04 मई की रात्री मोहनपुर पुल के पास मिली। उक्त जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर दिया। प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, जिला के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर सोमवार 05 मई को 02:00 बजे से 17.00 बजे तक NEET 2025 की परीक्षा निर्धारित थी।

जिस परीक्षा के कदाचार मुक्त व सफल संचालन के उद्देश्य से, संबंधित थाने की पुलिस के साथ-साथ, जिला पुलिस बल की अन्य एजेंसियां भी पुरी तरह सर्तक रहकर इसकी निगरानी कर रही थी। अचानक इसी बीच सुचना मिली की एक गिरोह के कुछ सक्रिय सदस्य, कार संख्या – BR07AP 7233 से जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के आसपास घुम घुमकर, परीक्षा में तकनीकी रूप से छेड़छाड़ करते हुए, मुल अभ्यार्थियों के बदले दुसरे अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से परीक्षा में बैठाकर परीक्षा दिला रहे हैं।

सुचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक महोदय समस्तीपुर के निर्देशन व उनके नेतृत्व में एक एसआईटी गठित कर दी गयी। गठित एसआईटी की टीम ने मानवीय आसुचना के आधार पर कार संख्या BR07AP 7233 पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी बीच काफी देर बाद उक्त कार को मोहनपुर पुल के पास आता देख रोका गया, तथा कार की जांच की गयी तो उसमें दो लोग बैठे हुए थे।

संदिग्ध अवस्था में कार में बैठे दोनों लोगों को पकड़ कर पुछताछ की गयी तो, कार में चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रामबाबू मल्लिक व पिता का नाम सुरेश मल्लिक, रहमगंज काली मंदिर थाना लहेरियासराय जिला दरभंगा बताया, तथा चालक सीट के बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम डॉ रंजीत कुमार पिता स्वर्गीय लक्ष्मी प्रसाद सिह पंचायत बेलसंडी ताड़ा थाना विभूतिपुर जिला समस्तीपुर बताया।

पुछताछ के कम में दोनों ने बताया कि, वहलोग NEET 2025 की परीक्षा में, समस्तीपुर व अन्य जगहों पर मूल अभ्यर्थी के बदले, दूसरे अभ्यर्थी को बैठाने के लिए फोटो, पहचान पत्र एवं हस्ताक्षर की कूटरचना कर, स्कॉलर को अन्य छात्रों के जगह पर बैठाते है, ताकि वह अच्छे नंबरों से परीक्षा पास कर सके।

कार में बैठे दोनों संदिग्ध के मोबाईल फोन में परीक्षा से संबंधित बहुत सारे कागजात एवं परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड भी पाया गया। जिसके बाद दोनों संदिग्धों पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए, संदिग्धों की सहमति से, इनके WhatsApp नम्बर को देखने से पता चला कि, इनलोगों के द्वारा कुछ अन्य के सहयोग से भी NEET 2025 की परीक्षा से संबंधित, कई परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, हस्ताक्षर, फोटो आदि का आदान-प्रदान किया गया है।

जिसमें अम्यर्थी से एक मुश्त मोटी रकम लेकर, स्कॉलर को 2 से 5 लाख रूपये देकर मूल अभ्यर्थी के जगह फर्जी अभ्यर्थी को परीक्षा में बिठाया जाना था। पुलिस अभिरक्षा में लिए गए दोनों संदिग्धों ने भी पुछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार किया है। जिसके बाद NEET 2025 की परीक्षा में, मूल परीक्षार्थी की जगह स्कॉलर बैठाने, एडमिट कार्ड की कूटरचना करने आदि के आरोप में दोनो को विधिवत गिरफ्तार कर, दोनों के खिलाफ मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-188/2025 दर्ज करते हुए, अनुसंधान प्रारम्भ कर दी गयी है।

इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए बनी एसआईटी की टीम में, पुलिस निरीक्षक सह मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, डीआईयू प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक शिवपूजन कुमार, तकनिकी शाखा से पुलिस अवर निरीक्षक चन्द्रकेतू कुमार, मुफ्फसिल थाना से पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक चन्द्रभूषण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार, तकनिकी शाखा से पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, सिपाही गौतम कुमार, यशवंत कुमार,
तकनिकी शाखा से पीटीसी अखिलेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *