समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के रेवाड़ी ढ़ाला गांव में, एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। सुचना मिलने के बाद विवाहिता के मायके वाले रेबाड़ी गांव पहुंचे। जहां विवाहिता का शव उसके ही घर में बेड पर रखा हुआ पाया। जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना अंगारघाट थाना की पुलिस को दिया।

सूचना मिलने के बाद अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी मौके पर पहुंच, मृतिका के शव को अपने कब्जे मे लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जुट गए है। मृतिका की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के रेवाड़ी ढ़ाला गांव निवासी, राहूल कुमार की 24 वर्षिया पत्नी स्वीटी कुमारी के रूप में की गयी है। घटना रविवार 04 मई की देर शाम की बतायी जा रही है।

घटना के संबंध में मृतिका के परिजन का बताना है कि, रविवार 04 मई की देर शाम करीब 5 बजे, उनलोगों को सुचना मिली कि, स्वीटी कुमारी की मौत हो गयी है। जब वहलोग मृतिका के ससुराल रेवाड़ी गांव पहुंचे तो देखा कि, स्वीटी कुमारी का शव उसके ही घर में बिछावन पर रखा हुआ है, तथा उसके गले पर काला निशान बना हुआ है, साथ ही उसके चेहरे व शरीर के अन्य भागों में भी चोट के निशान हैं।
जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना अंगारघाट थाने की पुलिस व डायल नंबर 112 को दिया। सुचना मिलने के बाद अंगारघाट पुलिस मौके पर पहुंची, तथा मृतिका के पति को हिरासत में लेते हुए, शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष अंगारघाट दिव्य ज्योति कुमारी का बताना है कि, शव को देखने से प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि, विवाहिता की पीट-पीटकर तथा गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।







