???? बिग ब्रेकिंग: दिल्ली जा रहे बस में अचानक लगी आग, समस्तीपुर की मां बेटी की जिंदा जलकर हुई मौत, मधेपुर गांव में मची कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। बेगूसराय से दिल्ली जा रहे एक निजी स्लीपर बस में, आग लगने से करीब 5 लोगों की जलकर मौत हो गयी। आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। इस दौरान बस का चालक व उपचालक दोनों घटनास्थल पर बस छोड़कर फरार हो गए। हालांकि बस में बैठे यात्रियों को स्थानीय पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से, बस के खिड़की का कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।

इस हादसे में जिंदा जलकर मरने वाले लोगों में, समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत औरा पंचायत की, एक मां व उनकी बेटी भी शामिल है। उधर इसकी जानकारी जैसे ही मृतक के घरवालों को हुई, पुरे ईलाके में कोहराम मच गया।

मृतिका के बेटे दीपक महतो का बताना है कि, उसके पिता अशोक महतो उर्फ रामप्रकाश महतो, मां लख्खी देवी, बहन सोनी देवी व ढ़ाई साल के भांजे आदित्य को मुसरीघरारी में दिल्ली जाने वाली बस में बुधवार को करीब 02:30 बजे बिठाकर वापस घर लौट आया था।

जिसके बाद रात को सभी लोगों से बात भी हुई थी। अचानक अहले सुबह मां व बहन के मौत की सूचना मिली। मां के इलाज की खातिर उनको लेकर सभी लोग मुगलसराय जा रहे थे। लखनऊ के रास्ते सभी लोग इलाहाबाद में उसके भाई गुड्ड महतो व रामप्रकाश महतो के यहां रूकने के बाद, मुगलसराय के लिए रवाना होते।

उससे पहले ही यह घटना हो गयी। मृतिका के बेटे ने यह भी बताया कि, दवा खत्म होने के साथ फिर से चेकअप कराने को लेकर सभी लोग मुगलसराय एकबार फिर जा रहे थे। मृतिका के बेटे ने यह भी बताया कि, उसके पिताजी खिड़की तोड़कर किसी तरह बस से बाहर निकल आए। उन्होंने यह भी बताया कि, वर्ष 2022 में उनके जीजाजी की मौत बीमारी से हो गई थी।

जिसके बाद उनकी बहन गांव में ही लोहिया स्वच्छ मिशन के साथ जुड़कर सफाईकर्मी के रूप में काम करने लगी थी। वहीं ग्रामीण गौरी शंकर बताते हैं कि, अशोक कुमार महतो का परिवार बहुत ही गरीब है। दो बेटा मजदूरी करके घर परिवार चलाता है, तथा मृतिका सोनी कुमारी गांव में ही सफाईकर्मी के रूप में काम करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।