समस्तीपुर। शहर के बहादुरपुर मुहल्ला स्थित मॉडल फील्ड हाई स्कूल के पास अमरूद के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। युवक का शव मिलने की सुचना पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी।

युवक का शव चारदीवारी के अंदर अमरूद के पेड़ से लटका हुआ मिला है। उक्त चारदीवारी का मेन गेट पर ताला भी अंदर से लटका हुआ है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि, उक्त युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है।
मृत युवक की पहचान पड़ोसी देश नेपाल के तीरथूम जिला के हक्कुड़ गांव गांव निवासी, 25 वर्षिय गौतम के रूप में की गयी है। मृतक अपने पांच अन्य साथियों के साथ उक्त मकान में किराए पर रहता था। घटना के संबंध में मृतक के साथियों का बताना है कि, मृतक शहर के गणेश चौक पर चाउमीन चाट का ठेला लगाया करता था।
इधर विगत दो दिनों से वह काम करने भी नही जा रहा था। इसी बीच बीती रात को खाना बनाकर जब वह लोग उसे खाना खाने के लिए बुलाने गये तो, मृतक ने खाना खाने से मना कर दिया। जिसके बाद वह लोग खाना खाकर सोने चले गये। सुबह जब वह उसे जगाने गये तो वह अपने विछावन पर नही था।
जिसके बाद वह लोग उसकी खोजबीन करने लगे। जब रूम से बाहर निकले तो चारदीवारी से घिरे आंगन में अमरूद के पेड़ से उसका शव लटक रहा था। जिसकी सुचना उनलोगों ने मृतक के परिवार व स्थानीय थाना को दे दिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर नही पहुंची थी।







