समस्तीपुर। जिले के सरायरंजन थाना में पीटीसी के पद पर पदस्थापित मनिष कुमार को, सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह व पुलिस अवर निरीक्षक अर्जून प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से स्टार लगाकर सम्मानित किया।

इस दौरान थानाध्यक्ष सरायरंजन प्रताप कुमार सिंह ने नव प्रोन्नत सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मनिष कुमार को स्टार लगाकर उन्हें ईमानदारी पुर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने यह भी बताया कि, विभाग में प्रोन्नत मिलना ही बड़ी बात है। इसलिए इस पद का मान-सम्मान बेहतर पुलिसिंग व निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों के पालन करने से ही संभव हो पाएगा। इस दौरान उन्होंने नव प्रोन्नत पुलिस अवर निरीक्षक मनिष कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
Post Views: 294







