???? बिग ब्रेकिंग: छत से नीचे गिरने से युवक की मौत! जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत हकीमाबाद गांव में, छत से नीचे गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। मृत युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतैलिया गांव के वार्ड 10 निवासी, मिथिलेश कुमार के रूप में की गयी है।

घटना सोमवार 26 मई की सुबह की बतायी जा रही है। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस अवर निरीक्षक रिचा सिंह घटनास्थल पर पहुंच, मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मुंबई में मजदुरी करता था। जहां से वह घर लौट रहा था। जहां देर रात हो जाने के कारण, मृतक अपने दोस्त के घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में रूक गया। जहां सुबह छत पर कपड़ा सुखाने जाने के दौरान छत से नीचे गिर गया, और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7k Network