सुपरसीड हुए बीत गए 06 माह! बाबजूद नही हो सका पैक्स का चुनाव! खामियाजा भुगत रहे आम किसान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत आधारपुर, माधोपुर दिधरूआ, ताजपुर समेत कई अन्य पैक्सों के सुपरसीड (5 साल का निर्वाचन अवधि से अधिक का समय) हुए 06 माह से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक उक्त पंचायतों में पैक्स का चुनाव नहीं कराया गया है।

जिसका खामियाजा पंचायत के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। अब चाहे उनकी धान की खरीदारी का मामला हो, या खाद प्राप्ति का, अथवा राशि के जमा या निकासी का मामला हो।

पंचायतवासी इन सबसे वंचित हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, आधारपुर, माधोपुर दिधरूआ, ताजपुर समेत अन्य पैक्स करीब 6 महीना पहले सुपरसीड हो गया, लेकिन आजतक सहकारिता पदाधिकारी द्वारा पैक्स का चुनाव नहीं कराया गया है, जो जनता के साथ खिलवाड़ है।

पैक्स चुनाव नहीं होने के कारण संबंधित पंचायतों में न धान की खरीदारी भी प्रभावित हुई है। यहां तक की जमा निकासी का काम भी बंद पड़ा हुआ है। इस दौरान माले नेता ने चुनाव नहीं कराने के पीछे का वजह बताते हुए कहा कि, सहकारिता पदाधिकारी व अध्यक्ष, पैक्स अध्यक्ष द्वारा किये गए घोटाले में संलिप्त हैं, और उनका भंडाफोड़ ना हो जाए, जिसके डर से, सुपरसीड के 06 माह बीत जाने के बाद भी चुनाव नहीं करा रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने मांग किया कि, सहकारिता विभाग के वरीय पदाधिकारियों को चाहिए कि, सभी पैक्सों के संबंधधित योजनाओं व संबंधित दस्तावेजों की जांच करते हुए, उक्त पंचायतों में पैक्स चुनाव यथाशीघ्र कराएं। अन्यथा पंचायतवासी एकताबद्ध कर आंदोलन का रूख अख्तियार करने को मजबुर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *