समस्तीपुर। जिले के मोहिउद्दीननगर थाना अंतर्गत सुल्तानपुर दियारा इलाके में, एक निलंबित पुलिसकर्मी के घर समस्तीपुर पुलिस व एसटीएफ के द्वारा की जा रही संयुक्त कार्रवाई में, निलंबित पुलिसकर्मी के घर से भारी मात्रा में, हथियार व कारतूस बरामद किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

हालांकि हथियार बरामदगी की पुष्टि ना तो स्थानीय पुलिस कर रही है, और ना ही एसटीएफ ही इसके बारे में कुछ बता पा रही है। वहीं सुत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, एसटीएफ के द्वारा जारी कार्रवाई के दौरान, पुलिस कर्मियों पर फायरिंग भी कर दी गयी है।
जिसके बाद एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की है। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की सुचना मिल रही है। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नही है।
सुत्रों का बताना है कि, कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने स्थानीय गांव वालों को घर से बाहर ना निकलने तथा फोटो विडियो आदि नही बनाने की सख्त हिदायत दे रखी है। वहीं इस कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी मिडिया के लोगों से भी दुरी बनाए हुए हैं। खबर लिखे जाने तक एसटीएफ की कार्रवाई जारी ही है।







