संदिग्ध हालत में महिला की मौत, मृतका के मायके वाले ससुरालियों पर लगा रहे हत्या का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। शहर के बारह पत्थर मुहल्ला स्थित वार्ड 15 में, एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। जिसकी सुचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच नवविवाहिता के शव की मृत्यू समीक्षा रिपोर्ट तैयार करने के बाद, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया, तथा इसकी सुचना मृतका के मायके वालों को दिया।

सुचना मिलने के बाद मृतिका के मायके वाले नवविवाहिता के ससुराल पहुंच घटना की जानकारी लेने में जुटे हुए हैं। मृतिका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव निवासी, अजित कुमार की 28 वर्षिया पत्नी रीना कुमारी के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका की शादी 05 जुलाई 2021 को, हिंदु रिति रिवाज के अनुसार अजीत कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही मृतिका को दहेज में चार चक्का वाहन अपने मायके वालों से लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

यही नही! मृतिका के पति ने कर्ज के नाम पर उनके कई रिश्तेदार से उधार पैसा भी लिया था। जिसको लेकर अक्सर मृतिका व उसके पति के बीच इसी झगड़ा होता रहता था। सोमवार 09 जून को भी पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद मृतिका के पति अजीत कुमार ने अपने परिजनों के साथ मिलकर, रीना कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी।

वहीं ऐपवा जिलाध्यक्ष सह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने, घटना पर दुख व्यक्त करते हुए, घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग समेत, बढ़ते महिला हत्या, दहेज हत्या, ब्लातकार, महिला उत्पीडन पर रोक लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल