समस्तीपुर। समस्तीपुर की जिला प्रशासन और पंचायती राज विभाग लोगों की समस्याओं को दुर करने में पुरी तरह नाकाम साबित हो रही है। लोग पानी और बिजली के लिए इस चिलचिलाती धूप में सड़क जाम करने को विवश हो रहें, लेकिन संबंधित पदाधिकारी उनकी समस्याओं को दुर करने के लिए, अपने एसी रूम से बाहर निकलना भी मुनासिब नही समझ रहे हैं।

जिला प्रशासन अक्सर यह दावे करती रहती है कि, जिला में इस भीषण गर्मी में कहीं भी बिजली-पानी की कोई समस्या उत्पन्न नही होगी, लेकिन जिला प्रशासन के इन झुठे और खोखले दावों की रोजाना पोल खुलती ही रहती है। बिजली और पानी की आपूर्ति नही होने से परेशान लोग रोजाना कहीं ना कहीं सड़क जाम करते ही रहते हैं।
ताजा मामला भी जिला मुख्यालय से मात्र 5 किलोमीटर की दुरी पर स्थित विशनपुर गांव की है। जहां विगत दो दिनों से बिजली और पानी की समस्या झेल रहे सैकड़ों लोगों ने, गुरुवार 12 जून की अहले सुबह से ही, समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग को विशनपुर चौक पर जाम कर दिया। जिसके कारण समस्तीपुर रोसड़ा मार्ग पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी।
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों का बताना है कि, विगत दो दिनों से अनियमित बिजली आपूर्ति व अनियमित जलापूर्ति से वह लोग परेशान हैं। विभागीय पदाधिकारियों को जब फोन किया जाता है तो, वहलोग कॉल रिसीव नही करते हैं। जिसके बाद अंत में परेशान होकर उनलोगों ने सड़क जाम करने का निर्णय लिया है। हालांकि सड़क जाम के डेढ़ घंटा बाद भी एक भी पदाधिकारी जाम स्थल पर नही पहुंचे थे।







