???? बिग ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसे में बाईक सवार 03 युवक की मौत! एक ही बाईक पर सवार होकर बारात जा रहे थे युवक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के रोसड़ा थाना अंतर्गत सुधा डेयरी के पास, बाईक सवार युवक व स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर में बाईक सवार तीनों युवक की मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक घटनास्थल पर स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया।

उधर हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच तीनों युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी। सभी मृतकों की पहचान बेगुसराय जिला के खोदावनपुर थाना अंतर्गत फफौत गांव निवासी, 30 वर्षिय अनोज कुमार, 20 वर्षिय शेर बहादुर उर्फ पुल्लू तथा 15 वर्षिय सुजीत कुमार उर्फ दिलखुश कुमार के रूप में की गयी है।

मृतकों में शामिल अनोज कुमार दिल्ली में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था। अनोज की शादी भी इसी वर्ष नवम्बर माह में होने वाली थी, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। घटना के संबंध में मृतक अनोज के साथी राजकुमार का बताना है कि, उनका दोस्त अमन अपने दो अन्य साथियों के साथ, मिर्जापुर से गढ़पुरा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।

इसी क्रम में रात के करीब 1 बजे, जैसे ही वह रोसड़ा थाना अंतर्गत सुधा डेयरी के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने तीनों को एक साथ रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी का बताना है कि, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बारात जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो के साथ हुई टक्कर में तीनों युवक की मौत हो गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *