अधेड़ व्यक्ति की पीट-पीटकर कर हत्या, जांच में जुटी उजियारपुर थाने की पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत मालती गाँव में, कतिपय लोगों ने एक अधेड़ व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे अधेड़ व्यक्ति के परिजन ईलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे।

जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मृत व्यक्ति की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती शेखटोली वार्ड 02 निवासी, स्वर्गीय मोहम्मद लालबाबू के 30 वर्षिय पुत्र मोहम्मद जकी अहमद उर्फ कीड़ी के रूप मे की गयी है।

उधर घटना की सुचना मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपित व्यक्ति विभिन्न प्रकार के नशे का सेवन करता है।

घटना के समय भी आरोपित नशे की हालत में ही था। जहां रविवार 15 जून को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। जिसके बाद आरोपित ने मोहम्मद जकी अहमद उर्फ कीड़ी की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल घायल व्यक्ति के परिजन उसे ईलाज के लिए समस्तीपुर लेकर जा रहे थे, कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

जिसके बाद परिजनों ने इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंच, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं पुलिस सुत्रों का बताना है कि, इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है।

वहीं उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का बताना है कि, मारपीट के क्रम में एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *