मुजफ्फरपुर सांसद राजभूषण चौधरी ने उजियारपुर के भावी विधायक कमलकांत राय के साथ सभास्थल का लिया जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत स्थित एक निजि शिक्षण संस्थान परिसर में, रविवार 29 जून को आयोजित होने वाली वेद व्यासजी की जयंती समारोह, व मछुआरा समाज के लोगों के सम्मेलन स्थल का जायजा लेने, शुक्रवार 27 जून को मुजफ्फरपुर संससदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद, डॉ राजभूषण चौधरी निषाद लखनीपुर महेशपट्टी गांव पहुंचे।

जहां उन्होंने उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी भाजपा विधायक प्रत्याशी कमलकांत राय के साथ  सभास्थल का जायजा लिया, तथा मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

मौके पर मौजूद मुजफ्फरपुर सांसद डॉ राजभूषण चौधरी निषाद ने बताया कि, रविवार 29 जून को लखनीपुर महेशपट्टी सोमवारी हाट के पास स्थित, इस निजि शिक्षण संस्थान परिसर में वेदव्यास जी की जयंती समारोह, तथा मछुआरा समाज के लोगों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस तरह का कार्यक्रम बिहार के अलग-अलग जिलों में आयोजित की जा रही है।

इससे पुर्व मुजफ्फरपुर व मोतिहारी में भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है, साथ ही बिहार के सभी जिलों में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाना अभी बांकी है। जहां वेदव्यास जी की जयंती तथा, मछुआरा समाज के लोगों का सम्मेलन करना है।

यही नहीं! सभी जिलों में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद पटना के बापू सभागार में भी इस तरह का एक व्यापक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसलिए आज वह उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को निमंत्रण देने आए हैं कि, ज्यादा से ज्यादा की संख्या में रविवार 29 जून को वह लोग इस कार्यक्रम में भाग ले सकें, और इस कार्यक्रम को सफल बना सकें।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा, नीलम साहनी, उजियारपुर विधानसभा से भाजपा के विधायक पद के प्रवल दावेदार कमलाकांत राय, चन्दन कुमार मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कैलाश पंडित, जितेन्द्र सिंह, कमलेश सहनी, राज नारायण सहनी, अजय सहनी, वकील सहनी, रामाश्रय सहनी, खलिकुर रहमान सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *