???? बिग ब्रेकिंग: शादी के 07 माह 07 दिन बाद ही दहेज की बलिवेदी चढ़ी फिर एक बेटी! 10 लाख दहेज नही मिलने पर दहेजलोभी पापियों ने नवविवाहिता की गला दबा कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के कर्पुरीग्राम थाना अंतर्गत सिंघिया खुर्द गांव में, दहेजलोभी ससुरालियों ने एक नवविवाहिता की शादी के मात्र 07 माह 07 दिन बाद ही, गला दबाकर हत्या कर दिया तथा शव को घर में पलंग पर लिटाकर व चादर से ढ़क कर फरार हो गए।

उधर घटना घटना की सुचना मिलने के बाद सिंघिया खुर्द गांव मृतिका के ससुराल पहुंचे, मृतिका के मायके वालों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा बदतमीजी करने, धक्का-मुक्की करने व मारपीट किए जाने का मामला भी प्रकाश में आया है। बाद में मृतिका के मायके वालों द्वारा इसकी सुचना कर्पूरीग्राम पुलिस को दी गयी।

सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची कर्पूरीग्राम पुलिस ने, मृतिका के मायके वालों को स्थानीय लोगों के चंगुल से छुड़ाकर बाहर निकाला तथा, मृत नवविवाहिता के शव को उसके ससुराल स्थित घर के एक कमरे से बरामद कर, अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

मृत नवविवाहिता की पहचान वैशाली जिला के महुआ थाना अंतर्गत छतवारा कपुर गांव निवासी, मनोज कुमार राय उर्फ पप्पु राय की 20 वर्षिया पुत्री अन्नु कुमारी के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में मृतिका अन्नु कुमारी के मायके वालों का बताना है कि, मृतिका की शादी विगत वर्ष 2024 में 21 नवम्बर को हिन्दु रिति रिवाज के अनुसार, कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द गांव निवासी, विक्की कुमार के साथ काफी धूमधाम से की गयी थी।

शादी के समय मृतिका के ससुराल वालों को करीब 20 लाख रूपए का उपहार स्वरूप सामान भी दिया गया था। शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सबकुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन इधर कुछ दिनों से मृतिका के ससुराल वाले, व्यवसाय करने के नाम पर 10 लाख रूपए दहेज की मांग कर रहे थे, और मृतिका को प्रताड़ित भी कर रहे थे। जबकि मृतिका मायके से पैसा लाने में असमर्थता जता रही थी।

जिसके कारण उसके साथ मारपीट भी की जा रही थी। इस बात की सुचना मृतिका ने अपने पिता को भी दिया था। उधर मृतिका के पिता शादी के तुरंत बाद 10 लाख रूपए देने में असमर्थ थे, क्योंकि अपने हिस्से की जमीन बेचकर उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी। बाबजूद वह स्थानीय स्तर पर कर्ज लेने के जुगाड़ में लगे हुए थे। इसी बीच शनिवार 28 जून की देर शाम को उनलोगों को सुचना मिली कि, अन्नु कुमारी की मौत हो गयी है।

सुचना मिलने के बाद जब वहलोग मृतिका के ससुराल सिंघिया खुर्द गांव पहुंचे तो देखा कि, मृतिका का शव उसके ससुराल के एक कमरे में बेड पर रखा हुआ है। जब वहलोग शव को उठाकर अपने साथ ले जाना चाहे तो, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने उनलोगों के साथ बदतमीजी करने, मारपीट करने व धक्का मुक्की करने लगे। जिसके बाद उनलोगों ने इसकी सुचना डायल नंबर 112 व कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष को दिया।

सुचना पर पहुंचे कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार ने, बीच-बचाव कर उनलोगों की जान बचायी व मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इस दौरान मृतिका के मायके वालों ने आशंका जताया है कि, मृतिका की गला दबाकर हत्या की गयी है, क्योंकि मृतिका के शरीर पर चोट के निशान व गले पर गला दबाने का निशान भी मिला है।

वहीं इस संबंध में जानकारी के लिए जब थानाध्यक्ष कर्पूरीग्राम ओमप्रकाश कुमार के मोबाईल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गयी तो, पुरा रिंग जाने के बाद भी उन्होंने कॉल रिसीव नही किया। जिसके कारण उनका पक्ष नही जाना जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस