SAMASTIPUR: सड़क हादसे में युवक की मौत! जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। विभूतिपुर। अरूण कुमार सुमन।

समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिघियाघाट गांव के पास हुई भीषण सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए विभूतिपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां घायल युवक के गंभीर स्थिति को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान बेगुसराय जिला के रोहित कुमार के रूप में की गयी है। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद विभूतिपुर पुलिस मौके पर पहुंच मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मृतक THE MONARCH GARDEN & RESORT नामक कंपनी में ALL DEPART HD के पद पर कार्यरत था।

हादसे के समय मृतक कहीं जा रहा था कि, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा घायल युवक को ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया गया, तथा विभूतिपुर पुलिस को इस हादसे की सुचना दी गयी।

विभूतिपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां सदर अस्पताल समस्तीपुर के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद विभूतिपुर पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर समस्तीपुर भेज दिया। वहीं विभूतिपुर पुलिस ने इस हादसे की सुचना मृतक के परिजनों को भी दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *