???? BIG BREAKING: बिजली विभाग के मनमानी से नाराज ग्रामीणों ने किया एनएच-28 जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चाँदचौर मध्य पंचायत के वार्ड संख्या 08 व 09 के लोगों ने बिजली विभाग की मनमानी से नाराज होकर सैकड़ों की संख्या में एनएच-28 पर पहुंच कर यातायात अवरूद्ध कर दिया।

जिसके कारण एनएच-28 पर दोनों तरफ छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। स्थानीय ग्रामीणों का बताना है कि, चांदचौर मध्य पंचायत के शंकर चौक के पास बीते कई दिनों से हो रही बारिश के कारण विगत दो दिनों पहले ताड़ का पेड़ टूटकर ट्रांसफार्मर के पास हाईटेंशन तार पर गिर गिया।

जिसकी सुचना भी बिजली बिभाग उजियारपुर व स्थानीय जनप्रतिनिधी को दी गयी। बाबजूद विगत 48 घंटों से वार्ड संख्या 08 तथा वार्ड संख्या 09 के लोग अंधेरे में अपना जीवन यापन करने को मजबुर है। बिजली नही रहने के कारण उनलोगों के सामने पीने के पानी तक की किल्लत हो गयी है।

कल सुबह से ही वहलोग महंगे दामों में बोतल बंद पानी खरीदकर पीने को मजबुर हैं, बिजली नही रहने के कारण बच्चे की पढ़ाई बाधित है, इस भीषण गर्मी में सही से सो नही पाते हैं। जिसके कारण सभी ग्रामीणों एनएच-28 को सुबह करीब 10 बजे से जाम किए हुए हैं।

सड़क जाम किए हुए करीब 02 घंटा बीत चुका है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई पहल नही की गयी है। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम ही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *