समाजसेवी राजू साहनी ने किया कैंसर पिड़ित परिवार की मदद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत पतैली बलिरामपुर गांव निवासी, बल्ड कैंसर पिड़ित महिला सीता देवी व उसके परिवार से मुलाकात करने, गुरुवार 07 अगस्त की सुबह युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी पिड़िता के आवास पर पहुंचे।

जहां उन्होंने महिला से मुलाकात किया, तथा पिड़ित महिला को हजारों रूपए की राशन-किरासन सामग्री उपलब्ध कराया गया। समाजसेवी राजू साहनी से यह राशन-किरासन पाकर पिड़िता व उसके परिवारवालों के चेहरे पर पर संतोष का भाव साफ – साफ झलक रहा था।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों का बताना था कि, समाजसेवी भाई राजू साहनी के द्वारा विगत कई सालों से इस प्रकार की सहायता गरीब, निःसहाय व मजबुर लोगों के बीच किया जाता रहा है। यही नही! इनके द्वारा समाज में आयोजित होनेवाले धार्मिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाता है।

ज्ञात हो कि विगत कुछ माह पुर्व ही पतैली पश्चिमी गांव निवासी, हरिन्दर साहनी की मौत किसी अज्ञात कारणों से हो गयी थी। जिसके बाद मृतक हरिन्दर साहनी की पत्नी किसी तरह अपना जीवन यापन कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि, मृतक की पत्नी सीता देवी भी बल्ड कैंसर से पिड़ित है।

कुछ दिनों तक महिला ने ईलाज तो करवाया, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नही रहने के कारण महिला का ईलाज बंद हो गया, और वह विछावन पकड़ ली। महिला के परिवार वाले दाने दाने को मोहताज होने लगे। इधर इसकी सुचना जैसे ही युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी को हुई।

उन्होंने तुरंत उस परिवार को करीब तीन माह का राशन किरासन उपलब्ध करा दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने समाजसेवी भाई राजू साहनी को स्थानीय मुहल्ले का भ्रमण कराया, तथा स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं से अवगत कराया।

इस दौरान मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष सह, पुर्व प्रखंड उप प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य प्रमोद राय, सुरज महतो , उमाकांत साहनी, मोहम्मद सरफराज, बिशेश्वर राय, भीम साहनी, विष्णु साहनी, राकेश कुमार, रामनगिना साहनी, बालेश्वर साहनी, मनोज कुमार, सियाराम राय व रत्नेश राय सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *