समाजसेवी राजु साहनी ने मृतक परिवार को उपलब्ध कराया राशन सामग्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत महेशपट्टी पंचायत वार्ड 13 में, युवा समाजसेवी राजू साहनी के द्वारा मृतक परिवार को 6 माह का राशन उपलब्ध करवाया गया।

वहीं आपको बताते चले की, कुछ माह पूर्व बतहु दास अपने दरवाजे पर गाय को चार देने के दौरान गाय के द्वारा पटकने पर कमर टूट गया। विगत कुछ महीनो से उनका इलाज चल रहा था। जहां 7-8 दिन पहले उनकी मृत्यु हो गई।

इसकी खबर युवा समाजसेवी राजू सहनी तक पहुंचाई गई। वहीं राजू साहनी को इसकी खबर लगते ही मृतक के परिवार के घर पहुंच कर, 6 माह की राशन उपलब्ध करवाया गया।

वहीं आपको बताते चले कि युवा समाजसेवी राजू साहनी के द्वारा, उजियारपुर प्रखंड में आपातकालीन मौत या किसी प्रकार की घटना होते ही, उनको जल्द से जल्द मदद किया जाता है।

यही नहीं धर्म से भी जुड़े हुए धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मौके पर सुजीत कुमार, रोशन दास, भीम साहनी, सियाराम राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला