समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना परिसर में शुक्रवार 15 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ प्रभारी थानाध्यक्ष डॉक्टर रामानुज राम ने ध्वजारोहरण कर राष्ट्रीय झंडा तिरंगे को सलामी दिया।

इस दौरान अपर थानाध्यक्ष उजियारपुर मोहम्मद फहीम ने बताया कि, आज पुरा देश राष्ट्रीय पर्व के रूप में, 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज ही के दिन देश आजाद हुआ था, तथा अंग्रेजों को भारत छोड़कर भागना पड़ा था। अर्थात 15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी।
यह खुशी हमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की लंबी और कठिन यात्रा का परिणाम स्वरूप मिला था, जो देश में एक नई शुरुआत का प्रतीक बना। इस दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले पर गर्व से ध्वजारोहरण किया था। ब्रिटिश सरकार ने भारत को 14-15 अगस्त की आधी रात को ही सत्ता सौंपा था।
इसलिए ही पुरा देश इस दिन को राष्ट्रीय पर्व की मान्यता देते हुए, सभी सरकारी/गैरसरकारी/ तथा अपने घर व प्रतिष्ठानों पर भी ध्वजारोहरण करता है।
मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष डॉ रामानुज राम, अपर थानाध्यक्ष मो॰ फहीम, पुलिस अवर निरीक्षक रामनाथ राय, लक्ष्मीकांत झा, शैलेन्द्र चौधरी, विरेन कुमार, विरेन्द्र प्रसाद, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, राजू कुमार, नरेश पासवान, तथा ग्रामीण पुलिस बल में नंद किशोर पासवान, संतोष पासवान व संजीत पासवान सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।







