समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण पुलिस बल (चौकीदार) सातनपुर पंचायत के बाजितपुर गांव निवासी, उपेन्द्र सिंह, जिसकी प्रतिनियुक्ति ईभीआर 01 पर था की तबीयत प्रभारी थानाध्यक्ष उजियारपुर डॉ रामानुज राम से मोबाइल पर बातचीत करने के दौरान अचानक खराब हो गयी।

जिसके बाद ईभीआर 01 की टीम ने आनन-फानन में बेहोशी की अवस्था में चौकीदार उपेन्द्र सिंह को सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
हालांकि चौकीदार के परिजनों ने दिल्ली के एक निजि डॉक्टर से जहां से चौकीदार उपेन्द्र सिंह का ईलाज चलता है, से बातचीत कर उनके द्वारा बताए गए मेडिसीन बेहोश चौकीदार को दी गयी। जिसके बाद बेहोश चौकीदार के स्वास्थ्य में कुछ सुधार हो गया। बाद में दिल्ली के उक्त डॉक्टर ने ईलाज के लिए चौकीदार को दिल्ली आने के लिए कहा है।
घटना शनिवार 16 अगस्त की दोपहर करीब 01:00 बजे की बतायी जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार ग्रामीण पुलिस बल (चौकीदार) की पत्नी ने बताया कि, उनके पति के दिल की दो बार बाईपास सर्जरी हो चुकी है।
ईलाज के समय ही ईलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया था कि, इस हालत में ना तो ज्यादा तनाव लेना है और ना ही ज्यादा गुस्सा करना है। जिसके बाद से उनके पति काफी संयमित ढंग से अपना जीवन गुजर-बसर कर रहे हैं। वर्तमान समय में भी उनके पति के एक माह की दवा करीब 10 हजार रूपए की आती है।
ताजा मामला यह है कि, थाना में पुलिस बल के कमी का हवाला देते हुए वर्तमान प्रभारी थानाध्यक्ष उजियारपुर डॉ रामानुज राम के द्वारा उनके पति को ईभीआर-01 पर ड्यूटी के लिए भेज दिया गया है। घटना के समय भी वह ईभीआर-01 पर ड्यूटी ही कर रहे थे।
इसी बीच अचानक प्रभारी थानाध्यक्ष उजियारपुर डॉ रामानुज राम ने, उजियारपुर थाना के निजि मुंशी सुनील कुमार सिंह के मोबाइल फोन से, उनके पति के मोबाइल पर कॉल किया तथा बातचीत करने लगे। इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष डॉ रामानुज राम ने उनके पति को “साला” शब्द का ईस्तेमाल करते हुए थाना पर आने के लिए कहा। गाली सुनकर उनके पति व प्रभारी थानाध्यक्ष उजियारपुर के बीच बहसबाजी होने लगी, और इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक काफी खराब हो गयी।
तबीयत खराब होने की जानकारी भी ईभीआर-01 के चालक द्वारा उनके पति के मोबाइल पर थाना के सरकारी नंबर से कॉल आने के बाद दिया गया। बाबजूद थानाध्यक्ष ने उनके पति को ईलाज में ना भेजकर थाना बुलबा लिया। बाद में जब उनकी बेटी प्रभारी थानाध्यक्ष उजियारपुर के सामने गिड़गिड़ाने लगी, तब जाकर उनके पति को ईलाज कराने के लिए समस्तीपुर ले जाने दिया गया।
इस दौरान चौकीदार उपेन्द्र सिंह की पत्नी ने प्रभारी थानाध्यक्ष उजियारपुर डॉ रामानुज राम पर, उजियारपुर थाना के निजि मुंशी सुनील कुमार सिंह के मोबाइल से उनके पति के मोबाइल फोन पर कॉल करके गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि वर्तमान समय में चौकीदार उपेन्द्र सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है।
वहीं चौकीदार की पत्नी द्वारा प्रभारी थानाध्यक्ष उजियारपुर डॉ रामानुज राम के उपर, गाली-गलौज किए जाने से संबंधित लगाए गए आरोप के बारे में जानकारी के लिए जब उजियारपुर थाना के सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया तो, थाना का सरकारी मोबाइल नंबर उजियारपुर थाना से विरमित हो चुके एक अन्य पुलिस पदाधिकारी के पास था। जिसके कारण थानाध्यक्ष का पक्ष नही जाना जा सका। हालांकि इस घटना के बाद थाना क्षेत्र में कार्यरत अन्य चौकीदार सहित स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है।







