???? BIG BREAKING: गोलियों की तरतराहट से थर्राया समस्तीपुर जिला! दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चाँदचौर करिहारा पंचायत स्थित माधोडीह गांव में बाईक सवार हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया, तथा फायरिंग करते हुए सातनपुर बाजार की तरफ भाग निकले।

बाईक सवार बदमाशों की संख्या तीन बतायी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर हजारों की संख्या में स्थानीय लोग उमड़ पड़े। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद उजियारपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना गुरुवार 21 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे की बतायी जा रही है।

मृतक का नाम विक्रम गिरी बताया जा रहा है, जो उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौर करिहारा गांव का ही रहने बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मृतक अपने घर से सातनपुर किसी काम से जा रहा था कि, इसी दौरान घर से कुछ ही दुरी पर एक मंदिर के पास पुर्व से घात लगाए बदमाशों ने विक्रम गिरी को घेरकर गोलियों से भून दिया। सुत्रों का बताना है कि, बदमाश उक्त युवक को तब तक गोली मारते रहे जब तक की उसकी मौत ना हो गयी।

विस्तृत खबर अपडेट की जा रही है। कृप्या कुछ देर ईंतजार करें। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *