जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया जनसभा को संबोधित! उजियारपुर में जनसुराज के बिहार बदलाव जनसभा में जिला के 20 विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग हुए शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित रायपुर खेल के मैदान में, जनसुराज के द्वारा आयोजित बिहार बदलाव जनसभा में शामिल होने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत पंकज शुक्रवार 29 अगस्त को पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत जनसुराजियों के द्वारा मिथिला परंपरा के अनुसार किया गया।

इस दौरान जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि, बिहार के लोगों को अब यह बात समझ में आ चुकी है कि, इस बार का वोट जाति-धर्म से हटकर बिहार के विकास के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, छात्रों की अच्छी शिक्षा व्यवस्था के लिए, बिहार से पलायन रोकने के लिए, वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने व भ्रष्टाचार मिटाने के लिए किया जाएगा।

मौके पर जनसुराजियों में जिलाध्यक्ष राज कपूर, जनसुराज पार्टी से उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी अजय कुमार, पुर्व प्रखंड प्रमुख उजियारपुर सह उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी रिंकी कुमारी, मुखिया सह उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी प्रेमनाथ महतो, स्थानीय कार्यकर्ताओं में

लक्ष्मण कुमार साहनी, सरपंच पति जयराम साहनी सहित जिला के सभी 20 विधानसभा क्षेत्र से आए सैकड़ों की संख्या में जनसुराजी मौजूद रहे।

विस्तृत खबर जिसमें चौंकाने वाले कुछ तथ्य भी होंगे 30 अगस्त के दोपहर 12 बजे तक प्रकाशित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7k Network