समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चाँदचौर करिहारा पंचायत के माधोडीह गांव में, बीते दिनों गुरुवार 21 अगस्त को धुआंधार फायरिंग कर, विक्रम गिरी की हुई हत्या मामले का उजियारपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष, सह पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार ने, सफल उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल शुटर सहित 03 बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह सफलता प्रभारी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार ने, उजियारपुर थाना में योगदान देने के मात्र दो दिनों के अंदर हासिल किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 01 उजला रंग का आपाची मोटरसाईकिल, दो देशी कट्टा तथा 06 जिदा कारतूस बरामद किया है।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बेगुसराय जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत ईनियार गांव निवासी, सुशील सिंह के 25 वर्षिय पुत्र मुरारी कुमार, मटिहानी थाना क्षेत्र के मनिअप्पा गांव निवासी, राजू तांती के 23 वर्षिय पुत्र गौतम कुमार तथा, मटिहानी थाना क्षेत्र के ही मनिअप्पा गांव निवासी, श्रीकांत कुंवर के 22 वर्षिय पुत्र प्रेम कुमार के रूप में की गयी है।
उक्त जानकारी एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने, रविवार 31 अगस्त को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय के कार्यालय पर आयोजित, प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद पत्रकारों को दिया।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौर कुरिहारा पंचायत स्थित माधोडीह गांव में, बीते दिनों गुरुवार 21 अगस्त की दिनदहाड़े, अज्ञात अपराधियों के द्वारा विक्रम गिरी की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गयी थी, जिस समय वह अपनी बाईक से सातनपुर चौक से दवा की खरीदारी कर वापस अपने घर जा रहा था।
इसी दौरान बाईक सवार अज्ञात बदमाशों ने विक्रम गिरी को गोलियों से छलनी कर दिया था। जिसके बाद उजियारपुर पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया था, तथा घटना की गंभीरता को देखते हुए, तत्काल एक एसआईटी का गठन कर, उसे अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया।
जिसके बाद उजियारपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार ने, डीआईयू टीम के अमित कुमार की मदद से प्राप्त मानवीय आसुचना व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर, घटना में शामिल बदमाशों में से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद उक्त बदमाशों ने पुछताछ में बताया कि, इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए कुल 2 लाख रूपए में सौदा तय हुआ था, लेकिन अग्रिम राशि के रूप में इनलोगों को मात्र 20 हजार रूपए ही मिले थे, तथा बांकी का पैसा घटना को अंजाम देने के बाद मिलना था, लेकिन अभी तक बांकी का 1 लाख 80 हजार रूपए उनलोगों को नही मिला था।
एक सवाला के जबाव में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, सभी बदमाशों को दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से ही बरामद किया गया है, लेकिन पुलिस सुत्रों का बताना है कि, सभी बदमाशों की गिरफ्तारी बेगुसराय जिला के अलग अलग जगहों से की गयी है। इस दौरान श्री शर्मा ने यह भी बताया कि, इस घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों को पुर्व में ही जेल भेजा जा चुका है, तथा अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए बनी टीम में उजियारपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार, दलसिंहसराय थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक ईरशाद आलम, डीआईयु के सबसे तेजतर्रार पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार रजक, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक, राहुल कश्यप, डीआईयू के पीटीसी प्रणय सिंह, अरविन्द कुमार, सिपाही राजकिशोर कुमार, कुन्दन चौधरी, रमेश कुमार, राधेश्याम यादव सहित अन्य पुलिस बल भी शामिल थे।







