भावी विधायक प्रत्याशी कमलकांत राय ने जनसंवाद सभा का किया आयोजन, सैकड़ों लोग रहे मौजूद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विरनामा पंचायत में, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी, कमलकांत राय के द्वारा जनसंवाद का आयोजन किया गया।

आयोजित इस जनसंवाद सभा को संबोधित करते हुए, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी कमलकांत राय ने कहा कि, कांग्रेस और राजद देश की सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी व गालीबाज राजनितिक पार्टी है।

कांग्रेस के लोग कभी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के मां को गाली देकर पुरे देश की मां बहनों को अपमानित करते हैं, तो कभी बिहार की तुलना बीड़ी से करके बिहार को अपमानित करतें हैं। बीते कुछ दिनों से राजद के युवराज व कांग्रेस के युवराज, एक साथ मिलकर, बिहार की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं।

आनेवाले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता इन भ्रष्टाचारियों एवं गालीबाज राजनितिक दलों का सुपड़ा साफ करेगी।

मौके पर चंदन कुमार मिश्रा, मनोज पाण्डे, प्रमोद पाण्डे, शैलेन्द्र राय, मंडल अध्यक्ष संजय दास, मदन पाण्डे, रामबाबु राय, दुखन राय, गंगा पोद्दार, मनोज कुमार सिंह, सरोज राय व रामाकांत राय सहित सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस