???? बिग ब्रेकिंग: परिजन से नाराज होकर घर से भागी 03 नाबालिग किशोरी को अंगारघाट पुलिस ने किया बरामद, दो युवक भी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंगारघाट। बिहार की आवाज। अरविन्द कुमार/अरूण कुमार सुमन।

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से, विद्यालय जाने के लिए अपने घर से निकली दो चचेरी बहन के साथ गायब हुई एक अन्य किशोरी को, अंगारघाट पुलिस ने पूर्णिया जिले से बरामद कर लिया, इस दौरान अंगारघाट पुलिस ने दो युवक को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार दोनों युवकों से आवश्यक पुछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में दलसिंहसराय न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान मधेपुरा जिला के बभनगामा निवासी, नीरज कुमार पासवान व पूर्णियां जिले के खुश्की गांव निवासी, अमित कुमार के रूप में की गयी है। वहीं इस संबंध में सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों किशोरी किसी बात को लेकर अपने अपने अभिभावक से नाराज थे।

जिसके कारण तीनों सहेली एक साथ कहीं अन्यत्र घुमने टहलने के लिए जाने के बारे में सोचकर, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन चली गयी, और ट्रेन में सवार होकर पुर्णियां चली गयी। जहां पुर्णिया स्टेशन पर तीनों किशोरी को देखकर वहां के दो लड़कों ने उसे अपने झांसे में लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान पूर्णिया स्टेशन पर तैनात पुलिस बल ने, अंगारघाट थाना क्षेत्र से गायब तीनों किशोरी व दोनों युवक को अपने कब्जे में ले लिया, तथा पुछताछ शुरू कर दिया।

पुछताछ के क्रम में तीनों लड़की ने घर से भागकर पुर्णियां पहुंचने तक का सारा वाक्या बता दिया, तथा दोनों लड़के को पहचानने से ईंकार कर दिया। जिसके बाद इसकी सुचना अंगारघाट पुलिस को दिया गया। सुचना मिलने के बाद अंगारघाट पुलिस पुर्णियां पहुंच तीनों नाबालिग किशोरी व दोनों युवक को लेकर समस्तीपुर आ गयी।

जहां से तीनों नाबालिग किशोरी को मेडिकल जांच के बाद परिजन के साथ घर भेज दिया गया, तथा उसके साथ गिरफ्तार युवकों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया। आपको बता दें कि, अंगारघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 10 सितम्बर को, अंगारघाट थाना को आवेदन देकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ साथ, दो अन्य किशोरी के गायब होने से संबंधित जानकारी दी थी, तथा बताया था कि स्कूल जाने का बोलकर घर से निकली उनकी बेटी सहित तीन किशोरी गायब है।

जिसके बाद अंगारघाट पुलिस ने उक्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज अनुसंधान शुरू कर दिया, तथा तीनों किशोरी को बरामद कर लिया। वहीं पुलिस सुत्रों का बताना है कि, अंगारघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन छात्रा नौकरी करने के उद्देश्य से, घर छोड़कर दिल्ली जाने के लिए समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। जहां दिल्ली जाने के लिए पास में पैसे नही होने के कारण, तीनों छात्रा स्टेशन पर ही इधर-उधर भटकने लगी।

इसी बीच एक अज्ञात महिला और एक युवक से उनकी मुलाकात हो गई। इस दौरान उक्त अज्ञात महिला व युवक ने अपनापन दिखाकर उनसे घर छोड़कर भागने की सारी जानकारी ले ली, तथा काम दिलाने का प्रलोभन देकर उन तीनों छात्राओं को अपने साथ लेकर पहले मुजफ्फरपुर चले गए, फिर वहां से साथ लेकर पूर्णिया चले गए। जहां से उन तीनों छात्राओं को नेपाल के चकला घरों में बेचने की तैयारी में जुट गए।

इधर मानवीय आसुचना व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस को सुचना मिली कि, अंगारघाट थाना क्षेत्र से गायब तीनों छात्राओं को मुजफ्फरपुर के रास्ते पुर्णियां भेज दिया गया है। जिसे नेपाल भेजने की तैयारी की जा रही है। सुचना मिलते ही समस्तीपुर पुलिस मुजफ्फरपुर के रास्ते पूर्णिया पहुंच गई। जहां से नौकरी के नाम पर बिक चुकी एक छात्रा सहित तीनों छात्रा को, स्थानीय पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया गया, साथ ही दो युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

वहीं अंगारघाट थाना क्षेत्र के एक स्थानीय सूत्र का बताना है कि, घर से भागी तीनों नाबालिग छात्रा को अंगारघाट पुलिस ने भले ही बरामद कर लिया है, लेकिन इसे पुलिस की सफलता नही मानी जा सकती है, क्योंकि इस तरह का गिरोह अंगारघाट थाना क्षेत्र में काफी एक्टिव है, जो भोली भाली मासूम छात्राओं को अपने प्रेम जाल में फंसाकर व नौकरी दिलाने के नाम पर उनका अपहरण कर लेते हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस चुपचाप हाथ पर हाथ धरे बैठी रह जाती है।

समस्तीपुर जिला का इस तरह का यह पहला मामला नही है। इससे पहले भी जिला के अन्य थाना क्षेत्रों से एक साथ कई नाबालिग बच्चियों के घर से भाग जाने का मामला सामने आते ही रहा है। अब चाहे मामला जो भी हो लेकिन स्थानीय पुलिस को चाहिए कि, इस तरह मासूम बच्चियों को अपने प्रेम-जाल में फंसाकर, व नौकरी का प्रलोभन देकर उनका अपहरण करने वाले गिरोह का पता लगाए, व उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।

वहीं दलसिंहसराय एसडीपीओ का बताना है कि, पिछले दिनों अंगारघाट थाना क्षेत्र से स्कूल जाने के क्रम में तीन लड़कियां गायब हो गयी थी। गायब लड़की के परिजन द्वारा थाना को उपलब्ध कराए गए आवेदन के आलोक में, प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन भी शुरू कर दी गयी थी। इसी क्रम में प्राप्त मानवीय आसुचना व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर तीनों लड़कियों को पुर्णिया जिला से स्थानीय पुलिस के सहयोग से सकुशल बरामद कर लिया गया है, साथ ही दो युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *