प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा- पखवाड़ा सह प्रबुद्ध संगोष्ठी का किया गया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत पगड़ा गांव स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान परिसर में, भाजपा नेताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर, शुरू हुई सेवा-पखवाड़ा के तत्वावधान में प्रबुद्ध लोगों से संबंधित एक संगोष्ठी का आयोजन किया।

इस संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। आयोजित इस संगोष्ठी में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के सभी परीय पदाधिकारियों को चादर, पाग, माला व बुके देकर सम्मानित किया गया।

आयोजित इस संगोष्ठी में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के चर्चित भाजपा नेता सह, भावी विधायक प्रत्याशी कमलकांत राय ने कहा कि, इस संगोष्ठी के माध्यम से समाज के जिम्मेदार नागरिकों को इस मुहिम से जोड़कर उनमें देश सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त बनाना है।

इस दौरान भावी विधायक प्रत्याशी कमलकांत राय ने यह भी कहा कि, हमारे प्रधानमंत्रीजी ने राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम ना बनाकर, उसे सेवा और समाज कल्याण का मार्ग दिखाया है। आज भारत जिस तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है, उसका सारा श्रेय मोदी जी की दूरदर्शी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जाता है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, सेवा के माध्यम से ही समाज को सही दिशा में ले जाया जा सकता है। संगोष्ठी में मौजूद जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदीजी का सपना है कि वर्ष 2047 तक,  भारतवर्ष पूरी तरह से विकसित राष्ट्र के रूप में संपूर्ण विश्व के सामने दिखाई दे, और इस लक्ष्य को पाने के लिए केवल सरकार की योजनाएँ ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

इस दौरान उन्होंने प्रबुद्ध लोगों से आह्वान किया कि, वह अपने ज्ञान, अनुभव व संसाधनों का उपयोग राष्ट्र निर्माण की दिशा में करें। इस दौरान संगोष्ठी में मौजूद प्रबुद्ध लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के सेवा और समर्पण भाव को, देश के लिए प्रेरणादायी बताया और संकल्प लिया कि, वहलोग भी अपने-अपने क्षेत्रों में समाजहित और राष्ट्रहित के लिए काम करते रहेंगे।

मौके पर बिहार विधान पार्षद देवेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा, जय कृष्ण झा, ललन सिंह, मनोज सिंह, अरविंद कुमार सिंह, दीपक महाराज, चंदन कुमार मिश्रा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *